फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PILs get entangled in issues of public interest: Yogi

पीआईएल में उलझ जाते हैं लोकहित के मुद्दे: योगी

Sun, 17 Dec 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 17 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
PILs get entangled in issues of public interest: Yogi
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
हाईकोर्ट के मंच पर अपने कार्यकाल में दूसरी बार आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास समारोह के मौके पर कहा कि सरकार ने लोकहित की तमाम योजनाएं प्रारंभ की हैं, मगर कई बार इनको लेकर दाखिल होनी वाली जनहित याचिकाओं में यह योजनाएं त्रिशूल की तरह लटक जाती हैं। कई लोग सिर्फ मीडिया में बने रहने और लोकप्रियता के लिए जनहित याचिकाएं दाखिल करते हैं, जिससे जनता के हित की योजनाएं लटक जाती हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने महंगे और खर्चीले होते न्याय पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के स्तर से जनता को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के लिए जो भी प्रयास हो रहे हैं, उसे पूरा करने मेें सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि न्याय सबल और त्वरित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि न्यायपालिका के सहयोग से हम संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन खड़ा कर सकते हैं जो न्यायिक कार्य में मददगार होगा। योगी ने बताया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए उनकी सरकार ने आईजीआरएस पोर्टल विकसित किया है। इसमें हमें आठ महीने में 22,83,43 लाख शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 20,32,39 शिकायतों का निस्तारण सफलता पूर्वक कर दिया गया। न्यायग्राम में प्रस्तावित ज्यूडिशियल एकेडमी और ऑडिटोरियम आदि सुविधाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि एकेडमी सुलभ न्याय दिलाने के लक्ष्य को हासिल करने में मददगार होगी। अगली बार जब हम न्यायग्राम के उद्घाटन समारोह में आएंगे तो मैदान में बने पंडाल में नहीं ऑडिटोरियम हॉल में समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत करते ही कहा कि प्रयाग का भगवान राम से गहरा नाता है। 14 वर्षों के वनवास में जाते समय वह यहां आए थे और वनवास समाप्त कर लौटे तब भी यहां आए। आज इस पर भी दो-दो राम, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल रामनाईक मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आज शनिवार का दिन है और शनि न्याय के देवता हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयाग की पहचान पवित्र संगम है। गंगा-यमुना को तो हम देख सकते हैं मगर सरस्वती यहां छात्रों के रूप में देखने को मिलती हैं। यहां आने वाला जीवन में कुछ न कुछ बनकर यहां से जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed