{"_id":"5cfffba0bdec2207186a7786","slug":"pilgrims-got-a-dip-in-sangam-on-ganga-dashahra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा पर पुण्य की डुबकी के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा पर पुण्य की डुबकी के लिए उमड़े श्रद्धालु
Wed, 12 Jun 2019 12:36 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : Prayagraj
गंगा दशहरा पर संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंगलवार को ही प्रयागराज पहुंचने लगी। भोर से ही दशहरा पर पुण्य का गोता लगने लगेगा। इसके लिए घाटों पर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। मेला प्राधिकरण की ओर से घाटों की सफाई के साथ ही संगम मार्ग पर चकर्ड प्लेटें बिछवाई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
प्रयागराज मेला प्राधिकरण एवं प्रशासन की ओर से दशहरा स्नान पर्व पर आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां की गई हैं। संगम सहित अन्य स्नान घाटों पर सफाई के साथ-साथ सुरक्षा के इंतेजाम भी किएगए हैं। जगह-जगह प्रसाधन व पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। मंगलवार की शाम तक संगम सहित गंगा के प्रमुख स्नान घाटों तक चकर्ड प्लेटें बिछाई गईं। घाटों के अलावा मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था कराई गई है। जगह-जगह प्याऊ भी लगाए गए। मेला प्राधिकरण की ओर से शाम को संगम तट पर भव्य गंगा आरती एवं पूजा की जाएगी। मंडलायुक्त डॉ आशीष कुमार गोयल एवं मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने प्रयागराजवासियों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से गंगा तट को स्वच्छ रखने की अपील की है।
विज्ञापन