{"_id":"5bd717c2bdec221c3378899a","slug":"pil-against-change-of-name-of-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किये जाने के खिलाफ हाई कोर्ट में जनहित याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किये जाने के खिलाफ हाई कोर्ट में जनहित याचिका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Mon, 29 Oct 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
PRAYAGRAJ
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किये जाने के खिलाफ सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका में उत्तर प्रदेश सरकार और जिला अधिकारी को पार्टी बनाया गया है।
विज्ञापन
यह याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता रवि किरन जैन, उमेश नारायण शर्मा, सैयद फरमान नकवी, केके राय, दिबा सिद्दीकी, स्मृति कार्तिकेयन, एस फैजान अहमद, जफर अहमद समेत 13 लोगों ने दाखिल की है। याचिका दायर करने वालों में समाज के कई तबकों के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
याचिका दायर करने वालों ने इलाहाबाद की जनता से उन्हे सहयोग करने की गुजारिश की है और आग्रह किया गया है कि इलाहाबाद के ऐतिहासिक नाम को बचाए रखने की इस मुहिम में जनता शामिल हो।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता जावेद मोहमम्द का आरोप है कि योगी हुकूमत केवल साम्प्रदायिकता के आधार पर काम कर रही है और प्रयाग जहां पर रहा है, आज भी है। दावा किया गया है कि प्रयाग रेलवे स्टेशन भी उसी जगह स्थित है। उसका अपना महत्व है।