फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pick up the body of a married pyre sent autopsy

चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के भेजा विवाहिता का शव

Thu, 06 Aug 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 06 Aug 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। धूमनगंज इलाके में बुधवार को एक विवाहिता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। ससुराल वाले बीमारी से मौत की बात कर रहे थे। जबकि मायके वालों का आरोप था कि गला दबाकर मारा गया है। ससुराल वाले शव को जबरन रसूलाबाद घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार करने लगे। तब मायके वालों ने कंट्रोल रूम को सूचना कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची धूमनगंज और शिवकुटी पुलिस नेे शव को चिता से उठवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के मायके वालों की तहरीर पर पति, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


लालापुर के बरदहा गांव के शिवशरण ने अपनी बेटी राधा (28) की शादी पांच साल पहले मुंडेरा के मोनू उर्फ विशाल के साथ किया था। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही मोनू और उसके घर वाले दहेज की मांग करते थे। तीन दिन पहले भी दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की थी। शाम को बताया कि राधा की मौत हो गई। मायके वाले वहां पहुंचे तो देखा कि राधा के गले में चोट का निशान है। रोते बिलखते मायके वालों ने गला दबाकर मारने का आरोप लगाया लेकिन राधा के ससुराली पीलिया से उसकी मौत की बात करते रहे। सुबह ससुराल वाले शव लेकर रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंच गए। तब राधा के भाई सुरेंद्र ने कंट्रोल रूम को खबर दे दी। सूचना पर एसओ शिवकुटी प्रदीप राय और धूमनगंज इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह देव पहुंचे।
विज्ञापन


 शव को चिता उठवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धूमनगंज पुलिस ने पति, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज का हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed