फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phulpur Lok Sabha constituency: Story of 1962...and Lohia defeated Nehru at 27 booths

फूलपुर लोकसभा क्षेत्र : किस्सा 1962 का...और लोहिया ने नेहरू को 27 बूथों पर दी थी शिकस्त

Mon, 15 Apr 2024 02:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 02:44 PM IST
सार

लोहिया इक्के पर लाउडस्पीकर बांधकर प्रचार करते। चुनाव में यह लगने लगा कि इस बार नेहरू के लिए राह आसान नहीं होगी। देश के प्रधानमंत्री को सीधी टक्कर दे रहे लोहिया के समर्थन में बड़े व चर्चित नेता इलाहाबाद पहुंचने लगे।

विज्ञापन
Phulpur Lok Sabha constituency: Story of 1962...and Lohia defeated Nehru at 27 booths
जवाहर लाल नेहरू और राम मनोहर लोहिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1962 के लोकसभा चुनाव में पंडित जवाहर लाल नेहरू फूलपुर से हैट्रिक लगाने के लिए उतरे थे। नेहरू पूरे देश में लोकप्रिय थे और उन्हें चुनौती देने के लिए समाजवाद के जनक डॉ. राममनोहर लोहिया ने फूलपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। लोहिया उस समय पूरे देश में नए चेहरे के तौर पर उभर रहे थे। डॉ.लोहिया ने चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी की ओर से नामांकन किया और जोश में लबरेज होकर चुनाव लड़ने की शुरुआत की।

विज्ञापन


लोहिया इक्के पर लाउडस्पीकर बांधकर प्रचार करते। चुनाव में यह लगने लगा कि इस बार नेहरू के लिए राह आसान नहीं होगी। देश के प्रधानमंत्री को सीधी टक्कर दे रहे लोहिया के समर्थन में बड़े व चर्चित नेता इलाहाबाद पहुंचने लगे।
विज्ञापन


मधु दंडवते, राजनारायण, जार्ज फर्नांडीज, रामानंद तिवारी व कर्पूरी ठाकुर जैसे देश के सर्वश्रेष्ठ वक्ता व राजनीतिज्ञ फूलपुर में नेहरू की हार व लोहिया की जीत की गुणा-गणित सेट करने लगे। लोहिया के समर्थन में जनसभा और नुक्कड़ सभाएं गांव-गांव होने लगीं। फूलपुर लोकसभा में लोहिया का नाम गूंजने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



माहौल को भुनाने में लोहिया ने कोई कोर कसर भी नहीं छोड़ी। मतदान का दिन आया और खूब वोट पड़े। गिनती शुरू हुई तो 27 बूथों पर लोहिया ने एकतरफा बढ़त हासिल कर ली। उम्मीद जगी की फूलपुर के इतिहास में समाजवाद का परचम लहराएगा, लेकिन यह सिर्फ अंदाजा ही साबित हुआ। 27 बूथों के अलावा नेहरू ने हर बार की तरह एकतरफा जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed