फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phulpur Chunav: Parties showed strength in Phulpur by-election, noise of campaign will stop at 5 pm

Phulpur Chunav : फूलपुर उपचुनाव में दलों ने झोंकी ताकत, शाम को पांच बजे थम जाएगा प्रचार का शोर

Mon, 18 Nov 2024 11:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 11:43 AM IST
सार

फूलपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढोकरी में जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस तीनों केवल जनता को गुमराह कर अपराधियों को आश्रय देते हैं। साथ ही गरीबों की जमीन हड़पने का टेंडर देते हैं।

विज्ञापन
Phulpur Chunav: Parties showed strength in Phulpur by-election, noise of campaign will stop at 5 pm
सपा, भाजपा और बसपा का झंडा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर उपचुनाव में मतदान की तिथि करीब आने के साथ ही प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। वहीं, राजनीतिक दलों ने भी चुनाव में ताकत झोंक दी है। रविवार को क्षेत्र में एक ओर जहां भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य ने सियासी मोर्चा संभाला तो दूसरी ओर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भी जमकर हमला बोला।

विज्ञापन

दोनों ओर से लगातार चल रहे वार-प्रतिवार के बीच सोमवार शाम चुनावी शोर थम जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर को मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी, जिसका नतीजा 23 को पता चलेगा।

विज्ञापन


फूलपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढोकरी में जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस तीनों केवल जनता को गुमराह कर अपराधियों को आश्रय देते हैं। साथ ही गरीबों की जमीन हड़पने का टेंडर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल को भारी मतों से जिताने की अपील की। दूसरी ओर फूलपुर विधानसभा स्थित केंद्रीय कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता मेरा गौरव कार्यक्रम में मौर्य ने कहा कि 2024 के यूपी के सभी उपचुनाव में कमल खिलाकर साइकिल को ऐसा पंचर करना है कि सपाइयों की जमानत जब्त हो जाए।

वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि फूलपुर उपचुनाव में भाजपा धनबल के साथ ही हर हथकंडे अपना रही है, जिसका जनता 20 तारीख को मतदान से जवाब देगी। मतदान के दिन बूथ प्रभारियों को अपने-अपने बूथ पर सहयोगी सदस्यों के साथ मुस्तैद रहना होगा।

आज होगी सांसद धर्मेंद्र यादव की सभा

सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद धर्मेंद्र यादव सोमवार को पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करने के लिए प्रयागराज पहुंचेंगे। सपा मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर के अनुसार, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद धर्मेंद्र यादव एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज बजहा छिबइया में सुबह 11 बजे एवं झूंसी के यादव चौराहे पर दोपहर तीन बजे सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed