फूलपुर उपचुनाव : सपा प्रत्याशी मुज्तबा पर जातिसूचक टिप्पणी पर केस, सरायइनायत थाने में दर्ज हुई एफआईआर
एफआईआर में उन्होंने आरोप लगाया है कि फूलपुर विस उपचुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान सपा प्रत्याशी ने एक समाचार चैनल के डिबेट में बहुजन समाज पार्टी व जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे समाज व पार्टी पदाधिकारी आहत हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फूलपुर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी पर सरायइनायत थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। बसपा के फूलपुर विस क्षेत्र अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने अपनी पार्टी व जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
एफआईआर में उन्होंने आरोप लगाया है कि फूलपुर विस उपचुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान सपा प्रत्याशी ने एक समाचार चैनल के डिबेट में बहुजन समाज पार्टी व जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे समाज व पार्टी पदाधिकारी आहत हैं।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें एससीएसटी एक्ट भी लगाया गया है। सरायइनायत प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
मैंने इस तरह का बयान दिया ही नहीं: मुज्तबा
मुज्तबा ने कहा कि सोशल मीडिया पर मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। जबकि, मैंने इस तरह का बयान दिया ही नहीं। मैं पूर्व में बसपा का सिपाही रहा हूं और तीन बार का विधायक भी रहा हूं। मेरी ऐसी कोई दुर्भावना किसी समाज के प्रति नहीं है। फिर भी मेरे बयान से अगर किसी की भावना को कोई ठेस पहुंची हो तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं। मेरे साथ फूलपुर का सर्व समाज है। मैं डॉ.अंबेडकर और डॉ.लोहिया की विचारधारा को मानने वाला व्यक्ति हूं।
मुज्तबा के बयान पर भाजपा का हमला, चुनाव आयोग से होगी शिकायत
फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी द्वारा की गई जातिसूचक टिप्पणी को भाजपाइयों ने आड़े हाथ लिया है। भाजपा नेताओं ने इस बारे में चुनाव आयोग जाने की बात कही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि सपा जहां एक ओर पीडीए को साथ लेकर चलने की बात करती है तो वहीं उसी पार्टी के प्रत्याशी ने जो जातिसूचक टिप्पणी की है उसे लेकर अब अखिलेश यादव क्या कहेंगे।
दरअसल सपा प्रत्याशी पर आरोप है कि उन्होंने एक समाचार चैनल की डिबेट में बसपा व जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद भाजपा पूरी तरह से सपा पर हमलावर हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अशोक बाजपेयी ने कहा कि सपा की कथनी एवं करनी में अंतर है। उसके बड़े नेता जहां एक ओर पीडीए के नाम पर वोट मांग रहे हैं तो वहीं जिस नेता को फूलपुर से टिकट दिया है वह जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है। उधर पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने भी मुज्तबा के बयान पर सपा पर निशाना लगाया है। कहा कि चुनाव आयोग तक वह यह मामला ले जाएंगी। इस तरह की जातिसूचक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य सुबोध सिंह ने भी सपा प्रत्याशी के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी की इस तरह की बयानबाजी दर्शा रही है कि वह अपनी संभावित हार से बौखला गए हैं।