फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phulpur By Election: BJP has decided its candidate from Phulpur seat, BJP can field Kavita Patel

Phulpur By Election : भाजपा ने फूलपुर सीट से तय किया प्रत्याशी, कविता, विक्रम और दीपक पटेल के नामों की चर्चा

Wed, 23 Oct 2024 04:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 04:45 PM IST
सार

भाजपा गंगापार की जिलाध्यक्ष कविता पटेल को भाजपा फूलपुर उप चुनाव से प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि विक्रम सिंह पटेल और दीपक पटेल के नाम की भी चर्चा जोरों पर है। तीनों में से किसी भी टिकट मिलने की बात कही जा रही है। प्रत्याशी के नाम की घोषणा पार्टी जल्द कर सकती है। नामांकन की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर है। 

विज्ञापन
Phulpur By Election: BJP has decided its candidate from Phulpur seat, BJP can field Kavita Patel
कविता पटेल, दीपक पटेल और विक्रम सिंह पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा कविता पटेल को प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि पूर्व विधायक दीपक पटेल और कई साल से फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय विक्रम सिंह पटेल के नाम की भी चर्चा तेज है। सूत्रों की मानें तो इन तीनों पटेल में से किसी एक के नाम पर मुहर लग सकती है। पार्टी जल्द ही नाम को घोषणा कर सकती है। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने कविता पटेल, दीपक पटेल और विक्रम सिंह पटेल का नाम तय किया गया है। इसमें से किसी के नाम की घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन


चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर तक निर्धारित है। कविता वर्तमान में भाजपा गंगापार की अध्यक्ष हैं। दीपक पटेल करछना से विधायक रह चुके हैं और उनकी मां केशरी देवी पटेल फूलपुर से सांसद भी रह चुकी हैं। विक्रम सिंह पटेल काफी समय से पार्टी से जुड़े हैं और फूलपुर विधानसभा में सक्रिय है।

विज्ञापन

सपा ने मुज्तबा और बसपा ने जितेंद्र को घोषित किया है प्रत्याशी

फूलपुर उप चुनाव में भाजपा ने मुज्तबा सिद्दीकी और सपा ने जितेंद्र कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। मुज्तबा सिद्दीकी 2022 के आम चुनाव में भी सपा से प्रत्याशी थे और मामूली अंतर से भाजपा के प्रवीण सिंह पटेल से पराजित हो गए थे। बसपा ने पहले शिवबरन पासी को मैदान में उतारा था लेकिन अचानक उनका टिकट काटकर हनुमानगंज के रहने वाले जिंतेंद्र कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं। यह कयास लगाए जा रहे हैं भाजपा किसी पटेल को ही अपना प्रत्याशी बना सकती है। कविता पटेल का नाम लगभग तय माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed