फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Photos pasted in the city on the Missing of the cat, the finder will get 10 thousand

प्रयागराज : बिल्ली के लापता होने पर शहर में चिपकाए गए पोस्टर, खोजने वाले को मिलेंगे 10 हजार, फिर जानें क्या हुआ

Fri, 01 Apr 2022 07:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Apr 2022 07:14 PM IST
सार

ताहिर ने शहर के कई इलाकों में गल्ली-मुहल्लों में बिल्ली के लापता होने का पोस्टर चिपका दिया है। वह और उनके परिवार के लोग खुद भी वाहनों से पूरे शहर में बिल्ली को खोजने में जुटे हैं और लोगों से उसके बारे में पूछ रहे हैं।

विज्ञापन
Photos pasted in the city on the Missing of the cat, the finder will get 10 thousand
बिल्ली के लापता होने पर शहर में चिपकाए गए पोस्टर। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

शहर के सिविल लाइन स्थित अग्निपथ कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद ताहिर की पालतू बिल्ली बृहस्पतिवार से लापता हो गई। इसके पूरा परिवार परेशान हो गया और बिल्ली को खोजने में लगा रहा। 

विज्ञापन



पूरा दिन खोजने के बाद भी बिल्ली का जब कोई पता नहीं लगा तो ताहिर ने बिल्ली को खोजने के लिए सिविल लाइन सहित आसपास के इलाकों में पोस्टर चिपका दिया है। यही नहीं बिल्ली खोजकर लाने वाले को 10 हजार रुपये का ईनाम भी देने की घोषणा की है। उनका यह पोस्टर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

परिवार के लोग दिन भर खोजते रहे

ताहिर ने शहर के कई इलाकों में गल्ली-मुहल्लों में बिल्ली के लापता होने का पोस्टर चिपका दिया है। वह और उनके परिवार के लोग खुद भी वाहनों से पूरे शहर में बिल्ली को खोजने में जुटे हैं और लोगों से उसके बारे में पूछते रहे।


बताते हैं कि वह अपनी बिल्ली से बहुत प्यार करते हैं। डेढ़ साल पहले वह बिल्ली के बच्चे को लाए थे। वह परिवार के सदस्य की तरह हर हो गई थी। प्यार से सभी लोग बिल्ली को लूसी कहकर बुलाते थे। 

शाम को खुद ही घर वापस आ गई बिल्ली
परेशान परिवार के लोगों को उस समय राहत मिली जब लूसी खुद ही शाम को घर वापस आ गई। इससे परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बिल्ली के खोने और फिर मिलने का मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed