फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   phone made as a bank officer 1.25 lakh missing from account

बैंक अफसर बनकर किया फोन, खाते से सवा लाख गायब

Wed, 04 Mar 2020 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
phone made as a bank officer 1.25 lakh missing from account
बैंक अफसर बनकर किया फोन, खाते से सवा लाख गायब
विज्ञापन

पुराना कटरा के रहने वाले बृजलाल तिवारी के मोबाइल पर साइबर शातिर ने बैंक अफसर बनकर फोन किया और पूरी डीटेल्स ले ली। इसके बाद समय बाद कई बार में तकरीबन सवा लाख रुपये खाते से गायब हो गए। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बृजलाल तिवारी को फोन कर जालसाज ने बताया था कि वह एक्सिस बैंक का अफसर है। उसने कहा कि अगर डीटेल्स नहीं बताई तो उसके खाता बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने एटीएम और खाते की डीटेल्स बता दी। तीन बार में एक लाख 26 हजार कट गए। इसके बाद बृजलाल ने बैंक में पता किया तो वहां बताया गया कि बैंक किसी ग्राहक को फोन नहीं करता है। बृजलाल की तहरीर पर कनर्लगंज थाने में आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने के नाम पर रुपये लिए, गाड़ी भी नहीं दी
आनलाइन साइट ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने के नाम पर बड़ी बगिया सलोरी के रहने वाले विकास मिश्रा को ठग लिया गया। उन्होंने गाड़ी के लिए आनलाइन रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद न तो रुपये वापस किए गए न तो गाड़ी दी गई। विकास ने कर्नलगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवाईसी के नाम पर 50 हजार उड़ाए
न्यू कटरा के रहने वाले पंकज श्रीवास्तव के मोबाइल पर फोन आया कि केवाईसी के तहत बैंक में जानकारी दें नहीं तो खाता बंद हो जाएगा। पंकज ने पूरी डीटेल्स दे दी और ओटीपी भी बता दिया। इसके बाद उनके खाते से आनलाइन 50 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। पंकज ने भी कर्नलगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed