फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PhD in management , even those jobs Jeaf

प्रबंधन में पीएचडी, जेआएफ वालों को भी नौकरी नहीं

Wed, 15 Jun 2016 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 15 Jun 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
एमबीए ही नहीं प्रबंधन में पीएचडी की उपाधि भी अब नौकरी की गारंटी नहीं रह गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि नौकरी की तलाश में भटकने वाले युवाओं में सबसे अधिक  संख्या प्रबंधन में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) क्वालीफाइड युवाओं की है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पोर्टल पर जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 4557 नेट और 835 जेआरएफ अभ्यर्थियों ने नौकरी की मांग की है। इतना ही नहीं पीएचडी करने वाले 691 युवा भी बेरोजगार हैं या उन्हें मनपसंद नौकरी नहीं मिली है। गौर करने वाली बात यह भी है कि इस सूची में प्रबंधन के बाद नंबर वाणिज्य का है।
विज्ञापन


एक दौर था जब एमबीए बेहतर कॅरियर की गारंटी हुआ करता था लेकिन हालिया रिपोर्ट के अनुसार एमबीए की पढ़ाई करने के बाद मात्र सात फीसदी युवाओं को नौकरी मिली। अब तो प्रबंधन संस्थानों के बंद होने का क्रम भी शुरू हो गया है। स्थिति अब और चिंताजनक हो गई है। यूजीसी के जॉब पोर्टल पर नौकरी के लिए कुल 8916 जेआरएफ अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें सबसे अधिक 835 प्रबंधन के हैं। वाणिज्य के 660, शिक्षाशास्त्र के 550, हिन्दी के 434 और हिन्दी के 434 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी तरह से कुल 32423 नेट अभ्यर्थियों ने नौकरी की मांग की है। इनमें 4557 प्रबंधन के हैं। इसके बाद वाणिज्य के 4557 अभ्यर्थी हैं। इनके बाद शिक्षाशास्त्र के 2186, कम्प्यूटर साइंस के 164 और हिन्दी के 1325 अभ्यर्थी हैं। इनके अलावा कुल 16908 पीएचडी अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें सबसे अधिक संख्या जीव विज्ञान के अभ्यर्थियों की 2855 है। इसके बाद रसायन विज्ञान के 1594, भौतिकी के 976, वाणिज्य के 851 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनके बाद प्रबंधन के 691 अभ्यर्थियों ने नौकरी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed