{"_id":"68ef7ff85398b4b4fd066191","slug":"phd-holders-are-also-in-the-queue-for-mts-and-constable-recruitment-10th-is-the-minimum-qualification-2025-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC : एमटीएस और कांस्टेबल भर्ती की कतार में पीएचडी धारक भी, दसवीं है न्यूनतम योग्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSC : एमटीएस और कांस्टेबल भर्ती की कतार में पीएचडी धारक भी, दसवीं है न्यूनतम योग्यता
Wed, 15 Oct 2025 04:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Oct 2025 04:35 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और कांस्टेबल भर्ती के लिए पीएचडी धारक भी कतार में हैं। जबकि इन दोनों भर्तियों की न्यूनतम योग्यता दसवीं है।
विज्ञापन
SSC
- फोटो : ssc.gov.in.
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और कांस्टेबल भर्ती के लिए पीएचडी धारक भी कतार में हैं। जबकि इन दोनों भर्तियों की न्यूनतम योग्यता दसवीं है। खास यह कि एमटीएस भर्ती के अंतिम परिणाम में किसी भी पीएचडी धारक का नाम शामिल नहीं है। यानी या तो इन्होंने परीक्षा छोड़ दी या फिर जिन्होंने दी वे सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
आयोग की एमटीएस भर्ती परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित हो चुका है। इसके तहत मध्य क्षेत्र में 3426 पदों पर भर्ती की गई है। इस भर्ती के लिए कुल 41 पीएचडी धारकों ने आवेदन किया था। इतना ही नहीं 47,263 परास्नातक प्रतियोगी भी आवेदक थे। इनके अलावा डिप्लोमाधारी आवेदकों की संख्या 23,145 थी।
विज्ञापन
इसी तरह से कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए भी 19 पीएचडी धारकों ने आवेदन किया है।
परास्नातक और डिप्लोमा अभ्यर्थियों की संख्या भी क्रमश: 15,988 तथा 12,783 है। इसकी लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को ही घोषित किया गया है। हालांकि इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का अभी विवरण नहीं आ पाया है। आयोग के अफसरों का कहना है कि अंतिम परिणाम के बाद चयनित अभ्यर्थियों का विवरण तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
बीटेक और एमबीए की पढ़ाई करने वाले भी आवेदक
इन दोनों भर्तियों के लिए बीटेक और एमबीए की पढ़ाई करने वाले आवेदकों की भी बड़ी संख्या है। आयोग के अफसरों का कहना है कि इनमें भी बीटेक अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। हालांकि बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों का विवरण अलग-अलग तैयार नहीं किया गया है। बीटेक अभ्यर्थियों को स्नातक की श्रेणी में ही रखा गया है।
आवेदकों और चयनितों का विवरण
एमटीएस-2024
डिग्री/डिप्लोमा आवेदक चयनित
डिप्लोमा 23,145 16
स्नातक 5,78,290 2483
बारहवीं 8,98,351 571
दसवीं 2,78,184 158
पीएचडी 41 --
परास्नातक 47,263 198
कुल 18,25,274 3426
जीडी (कांस्टेबल) भर्ती-2025
डिग्री/डिप्लोमा आवेदक
डिप्लोमा 12,783
स्नातक 3,21,072
बारहवीं 11,45,692
दसवीं 4,10,747
पीएचडी 19
परास्नतक 15,988
कुल 19,06,301
इन दोनों भर्तियों के लिए बीटेक और एमबीए की पढ़ाई करने वाले आवेदकों की भी बड़ी संख्या है। आयोग के अफसरों का कहना है कि इनमें भी बीटेक अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। हालांकि बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों का विवरण अलग-अलग तैयार नहीं किया गया है। बीटेक अभ्यर्थियों को स्नातक की श्रेणी में ही रखा गया है।
आवेदकों और चयनितों का विवरण
एमटीएस-2024
डिग्री/डिप्लोमा आवेदक चयनित
डिप्लोमा 23,145 16
स्नातक 5,78,290 2483
बारहवीं 8,98,351 571
दसवीं 2,78,184 158
पीएचडी 41 --
परास्नातक 47,263 198
कुल 18,25,274 3426
जीडी (कांस्टेबल) भर्ती-2025
डिग्री/डिप्लोमा आवेदक
डिप्लोमा 12,783
स्नातक 3,21,072
बारहवीं 11,45,692
दसवीं 4,10,747
पीएचडी 19
परास्नतक 15,988
कुल 19,06,301
