फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phaphamau mass murder: Two accused including girl's lover arrested, action taken on the basis of WhatsApp chanting

फाफामऊ सामूहिक हत्याकांड: युवती के प्रेमी समेत दो आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैंटिंग के आधार पर हुई कार्रवाई

Tue, 07 Dec 2021 04:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Dec 2021 04:35 AM IST
सार

गिरफ्तार प्रेमी शशि पटेल निवासी शिवगढ़ सोरांव व उसका मौसेरा भाई रजनीश पटेल निवासी लेहरा फाफामऊ हैं। शशि काफी समय से अपनी मौसी के ही घर रहता था और फिर कुछ साल पहले हरियाणा के मानेसर में नौकरी करने लगा।

विज्ञापन
Phaphamau mass murder: Two accused including girl's lover arrested, action taken on the basis of WhatsApp chanting
Prayagraj News : फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के आरोप में पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

फाफामऊ के दलित परिवार हत्याकांड में परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का हवाला देते हुए पुलिस ने सोमवार को एक और कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए युवती के प्रेमी व उसके मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की व्हाट्सएप चैटिंग, मोबाइल से हुई बातचीत, गवाहों के बयान और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य से घटना में उनकी संलिप्तिता की बात प्रतीत होती है और इसीलिए यह कार्रवाई की गई है। अफसरों का कहना है कि फिलहल विवेचना जारी है और जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


गिरफ्तार प्रेमी शशि पटेल निवासी शिवगढ़ सोरांव व उसका मौसेरा भाई रजनीश पटेल निवासी लेहरा फाफामऊ हैं। शशि काफी समय से अपनी मौसी के ही घर रहता था और फिर कुछ साल पहले हरियाणा के मानेसर में नौकरी करने लगा। हत्याकांड में मारी गई युवती के मोबाइल की जांच पड़ताल से पुलिस को उसका नंबर हाथ लगा था और फिर इसके बाद ही उसे और उसकी मोबाइल चैट के आधार पर उसके मौसेेरे भाई को हिरासत में लिया गया था। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी थी और सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

Phaphamau mass murder: Two accused including girl's lover arrested, action taken on the basis of WhatsApp chanting
Prayagraj News : फाफामऊ हत्याकांड के आरोप में पकड़ा गया कथित हत्यारोपी। - फोटो : प्रयागराज

गिरफ्तारी के पीछे क्या है पुलिस की थ्योरी

मामले में पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई, उसके मुताबिक मामले में जो भी साक्ष्य अब तक सामने आए हैं वह युवती के प्रेमी व उसके मौसेेरे भाई के खिलाफ हैं और घटना में उनकी संलिप्तिता की ओर इशारा करते हैं। शशि की घटना में मारी गई युवती से व्हाट्सएप चैट तो मिली ही है, साथ ही उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी उसके मोबाइल से मिली हैं। उसने अपने मोबाइल से काफी व्हाट्सएप चैट व मैसेज डिलीट किए हैं। सबसे खास बात यह है कि घटना वाले दिन से पुलिस की कार्रवाई का एक-एक विवरण शशि के मोबाइल में मिले हैं। पुलिस का मानना है कि इन साक्ष्यों से ऐसा लगता है कि वह घटना की मॉनिटरिंग के साथ ही पुलिस की कार्रवाई को भी बिंदुवार अपने मोबाइल में नोट कर रहा था। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed