फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PGT Exam: Candidates found the questions of the spokesperson recruitment exam to be of civil service level,

PGT Exam : अभ्यर्थियों को सिविल सेवा स्तर के लगे प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के सवाल, छूटे पसीने

Mon, 11 May 2026 03:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 May 2026 03:22 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा रविवार को दो पालियों में हुई। परीक्षा में विभिन्न विषयों के प्रश्नों को लेकर अभ्यर्थी खासी उलझन में रहे।

विज्ञापन
PGT Exam: Candidates found the questions of the spokesperson recruitment exam to be of civil service level,
रविवार को हिन्दू महिला इंटर कॉलेज से पीजी की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा रविवार को दो पालियों में हुई। परीक्षा में विभिन्न विषयों के प्रश्नों को लेकर अभ्यर्थी खासी उलझन में रहे। कई अभ्यर्थियों ने प्रश्नों के स्तर को कठिन बताते हुए कहा कि सवाल ऐसे पूछे गए, मानो वे सिविल सेवा की परीक्षा में बैठे हों।

विज्ञापन


दो दिन में आयोजित परीक्षा में कुल 1,92,934 अभ्यर्थी शामिल हुए, जो कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों का 41.53 प्रतिशत रहा। प्रथम पाली में नागरिक शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत एवं मनोविज्ञान विषयों की परीक्षाएं हुईं, जबकि द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान, भूगोल, हिंदी और कला विषयों की परीक्षाएं कराई गईं।
विज्ञापन


पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चली। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शिता, नकल विहीन एवं सुव्यवस्थित वातावरण में कराया गया। आयोग में स्थापित एआई एकीकृत नियंत्रण कमांड कक्ष से सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तकनीकी पारदर्शिता को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ के चयनित केंद्रों पर परीक्षा समाप्त होते ही अभ्यर्थियों की ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग परीक्षा कक्ष में ही कराई गई। यह प्रक्रिया अभ्यर्थियों की उपस्थिति में हुई और स्कैन डाटा को तत्काल सुरक्षित किया गया। इसकी निगरानी भी एआई एकीकृत नियंत्रण कक्ष से की गई।

आयोग के अनुसार नौ मई की परीक्षा में कुल 89,766 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जिनमें महिलाओं की उपस्थिति 34.89 प्रतिशत और पुरुषों की उपस्थिति 42.26 प्रतिशत रही। वहीं, 10 मई की परीक्षा में 1,03,168 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें महिलाओं की उपस्थिति 41.92 प्रतिशत और पुरुषों की उपस्थिति 48.08 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रश्नों के भ्रमित करने वाले विकल्पों ने उलझाया

गाजीपुर से आए हरिकेश ने बताया कि प्रश्नों के विकल्प काफी भ्रमित करने वाले थे। बारीकी से पढ़ने के बाद ही सही उत्तर समझ में आ रहा था। चंदौली के संतोष मिश्रा ने बताया कि गणित में पूछा गया प्रश्न ''''(x-a)(x-b) का न्यूनतम मान क्या होगा'''' काफी उलझाने वाला था और इसके केवल दो विकल्प दिए गए थे। गाजीपुर के प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि तार्किक क्षमता से जुड़ा सवाल पूछा गया था कि यदि किसी व्यापारिक बैठक में 11 लोग हों और सभी एक-दूसरे से हाथ मिलाएं, तो कुल कितनी बार हाथ मिलाया जाएगा। इसके विकल्प 11, 66, 55 और 44 दिए गए थे। जौनपुर से आए राजेंद्र तिवारी ने कहा कि परीक्षा के प्रश्नों का स्तर काफी ऊंचा था।

58.47 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीजीटी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता (पीजीटी) संवर्ग की लिखित परीक्षा चार बार स्थगित होने और करीब चार वर्ष के लंबे इंतजार के बाद नौ एवं 10 मई को आयोजित हुई। हालांकि, भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। कुल 58.47 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष 2022 में विज्ञापन संख्या-2 जारी कर पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन प्रक्रिया नौ जून से 10 जुलाई 2022 तक चली। भर्ती में बालक वर्ग के 549 पद शामिल थे, जिनमें 332 सामान्य वर्ग, 153 अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 64 अनुसूचित जाति के पद निर्धारित किए गए थे। वहीं, बालिका वर्ग में कुल 75 पद शामिल थे। कुल 624 पदों के लिए 4,64,605 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

यह परीक्षा पहले 11 व 12 अप्रैल 2025, 20 व 21 जून 2025, 18 व 19 जुलाई 2025 और 15 व 16 अक्तूबर 2025 को प्रस्तावित की गई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से चार बार परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। पांचवीं बार परीक्षा नौ और 10 मई 2026 को आयोजित कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed