फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pgat, Crete, candidates were sent to Delhi, Agra

पीजीएटी, क्रेट के अभ्यर्थियों को भेजा गया दिल्ली, आगरा

Sun, 19 Jun 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 19 Jun 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। विश्वविद्यालय के पास शहर में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराने के लिए व्यवस्था ही नहीं है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा पर अड़ा रहा। इसकी सजा अब ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प न भरने वाले अभ्यर्थियों को मिली है। 23 और 24 जून को होने वाली परास्नातक (पीजीएटी), शोध (क्रेट), एलएलएम आदि प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों का सेंटर दिल्ली, आगरा, मेरठ, लखनऊ दूसरे जिलों में भेज दिया गया है। कई को तो ग्वालियर, इंदौर आदि जिलोें में भेज दिया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि कमेटी ऑफ एडमिशन के फैसले के विपरीत महिलाओं को भी दूसरे जिलों में भेजा गया है। इससे अभ्यर्थियों में नाराजगी है। अभिभावक एकता समिति ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय और कुलपति को पत्र लिखकर इलाहाबाद में परीक्षा कराए जाने या परीक्षा स्थगित करने की मांग की है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र को लेकर स्नातक प्रवेश परीक्षा (यूजीएटी) में काफी विवाद हुआ था। परीक्षा से एक दिन पहले रात में परीक्षा केंद्र बदले गए थे। आलम यह रहा कि उसमें विश्वविद्यालय को परीक्षा केंद्र की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी थी। अब अन्य प्रवेश परीक्षाओं लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। 23 और 24 जून को पीजीएटी, क्रेट, एलएलएम, बीएड, एमएड, आईपीएस में संचालित होने वाले कोर्सेज की प्रवेश परीक्षाएं होनी हैं। अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किया तो परीक्षा केंद्र देखकर अचंभित रह गए। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का केंद्र दूसरे जिलों में भेज दिया गया है। दूसरे जिलों में सेंटर भेजे जाने वालों में बड़ी संख्या ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का विकल्प भरने वालों की है। जार्जटाउन के रमेश चंद्र ने बताया कि उनकी पुत्री का परीक्षा केंद्र ग्वालियर भेज दिया गया है। जबकि, ग्वालियर को पांचवां विकल्प भरा था। प्रवेश भवन पर पहुंची तब्बसुम आदि अभ्यर्थियों की भी यही शिकायत रही। एक महिला अभ्यर्थी को इंदौर भेजा गया है। इन लोगों ने प्रवेश भवन में शिकायत भी की है।

विज्ञापन


गौर करने वाली बात यह है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इन पाठ्यक्रमों के लिए सिर्फ ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराने पर अड़ा था। लंबे आंदोलन तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद अभ्यर्थियों को ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा का विकल्प दिया गया। इसके बाद ज्यादातर अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा का विकल्प भरा। इसके बाद जो अभ्यर्थी बचे हैं विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा भी इलाहाबाद में कराने की स्थिति में नहीं हैं। इसके अलावा कमेटी ऑफ एडमिशन की बैठक में निर्णय लिया गया था कि अभ्यर्थियों की संख्या 20 से कम होने पर दूसरे नजदीकी जिले में सेंटर बनाया जाएगा। महिलाओं और दिव्यांगों का तो उसी जिले में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इन दावों के विपरीत महिलाओं और विकलांगाें को भी दूसरे जिलों में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावक एकता समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता का कहना है कि दूर के जिलों में सेंटर भेजे जाने से अभ्यर्थियों को आर्थिक परेशानियों का सामना तो करना ही पड़ेगा, रिजर्वेशन भी नहीं मिल रहा है। विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में ऐसा पहली बार हो रहा है। मंत्रालय को पत्र लिखकर उन्होंने मांग की है कि ऐसे अभ्यर्थियों की परीक्षा इलाहाबाद में कराने की व्यवस्था की जाए या रिजर्वेशन कराने केलिए पर्याप्त समय देने के मकसद से परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई जाए। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर बीएन सिंह का कहना है कि इलाहाबाद में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की व्यवस्था नहीं होने की वजह से दूसरे जिलों में अभ्यर्थियों का केंद्र बनाया गया है। उन्होंने जो विकल्प मांगे हैं उन्हीं जिलों में केंद्र बनाया गया है।


इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्याल में प्रवेश की आगे की प्रक्रिया के लिए नई वेबसाइट बनाई गई है। पुरानी वेबसाइट में कई तरह की खामियों की शिकायत रही। इसकी वजह से नई वेबसाइट बनाने का निर्णय लिया गया। auadmission2016.in नाम से वेबसाइट शनिवार से काम करने लगी है।


इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षा (यूजीएटी) का परिणाम 22 जून को संभावित है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 जून को रिजल्ट घोषित करने की घोषणा की थी, लेकिन अलग-अलग कारणों से परिणाम तैयार नहीं हो पाया। अब नई वेबसाइट बनने के साथ यूजीएटी का परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया में भी तेजी लाई गई है। पीआरओ प्रोफेसर योगेश्वर तिवारी ने बताया कि परिणाम 22 जून को घोषित होेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed