{"_id":"5f6e58468ebc3e9bf96c48e6","slug":"pg-examinations-will-be-held-only-in-the-first-shift-city-desk-news-ald287285367","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: केवल पहली पाली में होंगी पीजी की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: केवल पहली पाली में होंगी पीजी की परीक्षाएं
Sat, 26 Sep 2020 10:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में 28 सितंबर से शुरू होने जा रहीं परास्नातक (पीजी) अंतिम सेमेस्टर, एलएलएम अंतिम सेमेस्टर और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित पाठ्यक्रमों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं केवल पहली पाली सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएंगी। इविवि प्रशासन ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
इससे पूर्व इविवि की परीक्षा विभाग ने 22 सितंबर को पीजी, एलएलएम और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया था। परीक्षाएं दो पालियों सुबह 10 से दोपहर दो और अपराह्न एक से शाम पांच बजे तक प्रस्तावित थीं, लेकिन इविवि प्रशासन ने अब सुबह 10 से दोपहर दो बजे की पहली पाली में ही पीजी, एलएलएम और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है।
इविवि के परीक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। टाइम टेबल संशोधित होने के कारण परीक्षा समाप्त होने की तिथि कुछ दिन आगे बढ़ गई है।
विज्ञापन
पूर्व में जारी कार्यक्रम में एलएलएम अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 28 एवं 29 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन 29 सितंबर को इसी विषय में यूजीसी नेट का भी आयोजन होना है। इसे देखते हुए 29 को प्रस्तावित परीक्षा अब 30 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा बीएड की प्रवेश परीक्षा और एम हिंदी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा एक ही दिन पहली अक्तूबर को पड़ रही थी। अब एक अक्तूबर को प्रस्तावित एमए हिंदी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा तिथि भी बदल दी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र सिंह का कहना है कि अभ्यर्थी वेबसाइट पर संशोधित कार्यक्रम देख सकते हैं। इस ऑनलाइन परीक्षा में स्नातक की परीक्षा की तरह अभ्यर्थियों को पहले दो घंटे में पेपर हल करना होगा और अगले दो घंटे में निर्धारित प्रक्रिया के तहत उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। प्रक्रिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।