फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PG College raping woman

पीजी कॉलेज में महिला से रेप

Thu, 04 Jun 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 04 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
हनुमानगंज (इलाहाबाद)। सरायइनायत इलाके में पूर्व सांसद धर्मराज पटेल के पीजी कॉलेज में मंगलवार रात वहीं के चपरासी ने एक मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ बलात्कार किया। चौकीदारों ने उसे महिला को खींचकर ले जाते वक्त विरोध किया मगर उसने ईंट उठाकर दौड़ा लिया। फिर महिला को झाड़ी में ले जाकर मनमानी की। सुबह महिला झाड़ी में निर्वस्त्र मिली तो गांव में बात फैली। पहले तो पुलिस ने टालने का प्रयास किया लेकिन अफसरों तक मसला पहुंचा तो पुलिस ने केस लिखकर महिला को हॉस्पिटल भेजा। आरोपी चपरासी फरार है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद धर्मराज पटेल का बसंत पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज तेंदुई गांव में है। मंगलवार रात करीब आठ बजे लोगों ने करीब 35 साल की बाहरी महिला को गांव में टहलते देखा। हावभाव और बातों से ही गांव वाले समझ गए कि वह दिमागी रूप से कमजोर है। ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिहाज से उसे पीजी कॉलेज में चौकीदारों महेंद्र कुमार और धमेंद्र की निगरानी में ठहरा दिया। रात करीब दस बजे कॉलेज का चपरासी गोरेलाल आया तो चौकीदारों ने उसे लावारिस महिला के लिए खाना लाने के लिए कहा। गोरेलाल घर से खाना लाया मगर महिला ने खाया नहीं। इसके बाद नशे में धुत गोरेलाल उस लाचार महिला को कमरे में खींचने लगा।
विज्ञापन


 चौकीदार ने विरोध किया तो गोरेलाल ने ईंट उठाकर मारने की धमकी दी। फिर वह महिला को कमरे के पीछे खींच ले गया। कुछ देर बाद चौकीदारों ने महिला की चीख सुनी मगर वे उधर नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोर में एक चौकीदार कमरे के पीछे गया तो उसने गोरेलाल को वहां से जाते और झाड़ी में महिला को निर्वस्त्र देखा। वहां दूसरा चौकीदार भी आ गया। महिला की हालत देख वे घबरा गए। उनसे घटना के बारे में गांव वालों को पता चला तो सरायइनायत थाने में जानकारी दी गई। पुलिस ने पहले तो कहा कि महिला पागल है। कौन केस लिखाएगा, मुकदमा लड़ेगा? हालांकि मामला अफसरों तक पहुंचा तो थाना प्रभारी एयू सिद्किी ने पीजी कॉलेज जाकर पीड़ित महिला को शहर में डफरिन अस्पताल पहुंचाया। गोरेलाल फरार हो गया था। दोनों चौकीदार हिरासत में लिए गए हैं। यह महिला अपना नाम बार-बार दूसरा बताती रही।


उसने खुद को फर्रुखाबाद का बताया। वह इतनी दूर इलाहाबाद में सरायइनायत तक कैसे पहुंची, यह रहस्य बना है। लोगों ने यह भी अनुमान लगाया है कि उसे ट्रक चालकों ने सड़क से ट्रक में खींच मनमानी की फिर इलाहाबाद में उतारकर भाग गए। पुलिस ने पीजी कॉलेज के क्लर्क की ओर से नामजद मुकदमा लिखा है। विक्षिप्त से बलात्कार के बाद से फरार गोरेलाल की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed