{"_id":"69a5dfb671e91048530891de","slug":"petrol-pump-owner-files-fir-for-tampering-with-documents-naini-news-c-417-1-sor1001-3973-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पेट्रोल पंप मालिक ने दस्तावेज में हेरफेर करने के मामले में दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पेट्रोल पंप मालिक ने दस्तावेज में हेरफेर करने के मामले में दर्ज कराई एफआईआर
Tue, 03 Mar 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
शहर के प्रीतम नगर कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार यादव का सोरांव के नका का तालाब के पास पेट्रोल पंप है। स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्होंने पेट्रोल पंप स्टेनली रोड निवासी रामसेवक यादव, शिवेश यादव व बब्लू को बेचने का फैसला किया। सात जुलाई 2025 को नका का तालाब स्थित पेट्रोल पंप पर दो करोड़ में सौदा तय हुआ।
राजेंद्र कुमार के मुताबिक रामसेवक ने यूटीआर के जरिये दो बार में 25-25 लाख रुपये का भुगतान किया। इसके बाद पीड़ित ने कागजी कार्रवाई पूरी की। आरोप है कि कागजात में छेड़छाड़ करते हुए आरोपियों ने 85 लाख रुपये अदायगी दर्ज करा दी। 29 दिसंबर को दोपहर में आरोपी रामसेवक यादव, देवनारायण यादव, शिवेश यादव और एक अज्ञात ने पेट्रोल पंप पर अपने 40-50 साथियों के साथ हंगामा किया और पीड़ित को बंधक बना लिया। इस दौरान असलहाधारी लोगों ने जबरन चेक पर हस्ताक्षर करवाए। साथ ही आरोपियों ने 40-50 चार पहिया वाहनों और बाइक में करीब 70,000 रुपये का डीजल-पेट्रोल भरवाया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
पीड़ित राजेंद्र कुमार यादव ने सहायक पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। उनके आदेश पर सोरांव पुलिस ने रामसेवक यादव, देवनारायण यादव, शिवेश यादव समेत 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सोरांव केशव वर्मा ने बताया कि मामले की जांच साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।