फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Petrol and diesel prices are rising every month

माह भर से हर रोज बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Tue, 08 Aug 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 08 Aug 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दाम में पिछले एक माह से लगातार बढ़ रहे हैं। माह भर में पेट्रोल के दाम में तकरीबन तीन रुपये का इजाफा हुआ है। इसी तरह डीजल के दाम में भी तकरीबन ढाई रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। तेल कंपनियां हर रोज पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर रही हैं। लेकिन पिछले माह दो जुलाई से लगातार इन दोनों के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
विज्ञापन

तेल कंपनियों द्वारा 16 जून से हर रोज पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जा रहे हैं। कंपनियों का तर्क है कि वे इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दाम तय कर रही है। वैश्विक बाजार में वर्तमान समय कच्चे तेल की कीमत 55 रुपये प्रति बैरल से ज्यादा है।
विज्ञापन


इलाहाबाद की बात करें तो 16 जून से दो जुलाई तक पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट आई। 16 जून को यहां पेट्रोल का रेट 68.42 प्रति लीटर (इंडियन ऑयल) और डीजल का 56.04 रुपये प्रति लीटर रहा। इसके बाद इन दोनों के दाम में लगातार गिरावट दर्ज हुई। 30 जून की बात करें तो यहां पेट्रोल का 66.72 और डीजल का दाम 55.16 रुपये हो गया। इस अवधि में दो जुलाई को इन दोनों के दाम में सर्वाधिक कमी रही। तब पेट्रोल का दाम 66.49 और डीजल का दाम 55.04 रहा। इसके बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम में हर रोज कुछ पैसों की बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। माह भर के दौरान पेट्रोल के दाम में जहां तकरीबन तीन रुपये की बढ़ोत्तरी हुई हो तो वहीं डीजल के दाम में तकरीबन ढाई रुपये की बढ़त हो चुकी है। इस बारे में इंडियन ऑयल कारपोरेशन  के  सीनियर डिवीजन रिटेल अफसर किशोर सोनक का कहना है कि अब हर रोज अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर कंपनियां पेट्रोल-डीजल का दाम तय कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • इस रफ्तार से बढ़ रहा है दाम
  • तारीख    पेट्रोल    डीजल
  • 02 जुलाई    66.49    55.04
  • 10 जुलाई    67.10    56.06
  • 20 जुलाई    67.71    55.90
  • 25 जुलाई    67.96    55.99
  • 30 जुलाई    68.30    56.21
  • 05 अगस्त    69.31    57.08
  • 08 अगस्त    69.47    57.42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed