{"_id":"5ca783dbbdec2239135ec39b","slug":"petition-for-ousting-yadavs-from-obc","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादवों को ओबीसी से बाहर करने के लिए याचिका, हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादवों को ओबीसी से बाहर करने के लिए याचिका, हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब
Fri, 05 Apr 2019 10:05 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यादव बिरादरी को अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी से निकाल कर सामान्य वर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। पृथ्वी फाउंडेशन की ओर से दाखिल याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन
याची संस्था का कहना है कि यादव बिरादरी का काफी विकास हो चुका है। इनकी सामाजिक आर्थिक स्थिति पहले से काफ बेहतर हुई है। ऐसे में इनको अन्य पिछड़ा वर्ग से निकाल कर सामान्य वर्ग में रखा जाए। आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से संपन्न यादव वर्ग के लोगों को सामान्य वर्ग का माना जाना चाहिए। कोर्ट ने मुद्दे को विचारणीय मानते हुए केंद्र और राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन