{"_id":"5ca285cdbdec2214463191c2","slug":"petition-for-ban-on-broadcasting-of-ram-janmabhoomi-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म राम जन्मभूमि के प्रसारण पर रोक के लिए याचिका, 15 अप्रैल को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म राम जन्मभूमि के प्रसारण पर रोक के लिए याचिका, 15 अप्रैल को होगी सुनवाई
Tue, 02 Apr 2019 03:12 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 02 Apr 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
फिल्म राम जन्मभूमि
- फोटो : youtube
फिल्म रामजन्मभूमि के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने इस मामले में सरकार से जानकारी मांगते हुए याचिका 15 अप्रैल को सुनवाई हेतु प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। फैजाबाद के हुसैन अख्तर की याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया कि लोकसभा चुनाव के दौरान फिल्म का प्रसारण होने से जनभावनाएं भड़केंगी और मतदाता प्रभावित होंगे। रामजन्म भूमि फिल्म में बाबरी मस्जिद को तोड़ते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा इस्लाम में हलाला की भी चर्चा की गई है। यह मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। फिल्म में बाबरी मस्जिद पर केसरिया ध्वज फहराते हुए दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखने से ही तनाव बढ़ रहा है, इसलिए इसके प्रसारण की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन