फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Petition filed in Vikas Dubey encounter case In allahabad high Court, hearing on 15th

विकास दुबे मुठभेड़ मामले को लेकर याचिका दाखिल, 15 को होगी सुनवाई

Mon, 13 Jul 2020 07:15 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jul 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Petition filed in Vikas Dubey encounter case In allahabad high Court, hearing on 15th
गिरफ्तार शख्स - फोटो : अमर उजाला

गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों द्वारा आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने तथा विकास दुबे और उसके पांच साथियों के एनकाउंटर में मारे जाने की घटना की जांच को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव प्रभाशंकर मिश्र ने याचिका दाखिल कर हाईकोर्ट से जांच की मॉनिटरिंग करने का भी अनुरोध किया है।  

विज्ञापन


प्रभाशंकर व उनके अधिवक्ता राजीव लोचन शुक्ल ने मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर से याचिका की शीघ्र सुनवाई की प्रार्थना की, जिसे स्वीकार करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने 15 जुलाई को याचिका सुनवाई के लिए पेश करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन

Petition filed in Vikas Dubey encounter case In allahabad high Court, hearing on 15th
विकास दुबे - फोटो : ANI

याचिका में कहा गया है कि विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस टीम के आठ सदस्यों की हत्या की घटना और उसके बाद आरोपी विकास दुबे और उसके साथियों की एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।



यह भी कहा गया है कि गैंगस्टर दुबे का मकान और अन्य संपत्तियां पुलिस ने किन कानून के तहत ढहा दी, इसकी भी जांच होनी चाहिए। पुलिस गैंगस्टर के परिवार के ऐसेे लोगों को भी परेशान कर रही है, जिनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं था। याविका में विकास दुबे के मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए कहा गया है कि बिना किसी विधिक आदेश के पुलिस ने मनमाने तरीके से कार्रवाई की।

विज्ञापन

Petition filed in Vikas Dubey encounter case In allahabad high Court, hearing on 15th
विकास दुबे - फोटो : ani
पूरे मामले में मानवाधिकारों और संविधान के अनुच्छेद 14 व 21 का गंभीर उल्लंघन दिखाई दे रहा है, जिसकी जांच की आवश्यकता है। इससे पहले बार एसोसिएशन के महासचिव प्रभाशंकर मिश्र ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिख कर हस्तक्षेप की मांग की थी। अब उन्होंने जनहित याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed