फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Petition against vacant land in front of SSP office dismissed

एसएसपी कार्यालय के सामने की जमीन खाली कराने के खिलाफ याचिका खारिज

Tue, 27 Oct 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Petition against vacant land in front of SSP office dismissed
Petition against vacant land in front of SSP office dismissed
एसएसपी कार्यालय के सामने स्थित राजकीय अस्थान की जमीन से अवैध कब्जा खाली कराने के खिलाफ दाखिल याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। याची ललित मोहन गुप्ता की याचिका पर दशहरे के अवकाश के दिन बैठी न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी की विशेष पीठ ने कहा कि इस मामले में प्रशासन ने जानबूझकर अदालत के आदेश की अवहेलना नहीं की है इसलिए जिलाधिकारी प्रयागराज के खिलाफ अवमानना की प्रक्रिया शुरू करने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

याचिका में कहा गया था कि हाईकोर्ट द्वारा याची के प्रत्यावेदन पर विचार कर निर्णय लेने का आदेश देने के बावजूद प्रशासन और प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने 24 अक्तूबर को उनका निर्माण ढहा दिया। जबकि कोर्ट ने 20 सितंबर 2019 को आदेश दिया था कि याची के प्रत्यावेदन पर सुनवाई के बाद दो माह में उपयुक्त आदेश पारित किया जाए तब तक ध्वस्तीकरण की प्रस्तावित कार्रवाई निलंबित रहेगी।
विज्ञापन

याची का कहना था कि उसने पीडीए द्वारा भेजे गए ध्वस्तीकरण नोटिस पर आपत्ति और प्रत्यावेदन छह जुलाई 2019 को दिया था मगर कोर्ट के आदेश के अनुसार उसका निस्तारण न करके प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर दी जो अदालत के आदेश की अवमानना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए जिलाधिकारी प्रयागराज के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की जाए। याचिका का विरोध कर रहे सरकारी वकीलों ने कहा कि अधिकारियों ने याची के प्रत्यावेदन पर हाईकोर्ट के निर्देशानुसार 18 सितंबर 2020 को ही निस्तारण कर दिया था। इसके बाद ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई गई है। वकीलों ने इससे संबंधित आदेश की प्रति भी अदालत में पेश की।
कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों द्वारा आदेश की अवहेलना नहीं की गई है। याची चाहे तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को उचित अदालत या फोरम में चुनौती दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed