{"_id":"6a50c7a0d0faedaa260f78e4","slug":"permission-granted-to-appear-for-the-exam-based-on-a-five-year-old-sports-certificate-matter-concerns-the-lt-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पांच साल पुराने खेल प्रमाणपत्र के आधार पर परीक्षा में बैठने की मिली अनुमति, एलटी ग्रेड मुख्य परीक्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पांच साल पुराने खेल प्रमाणपत्र के आधार पर परीक्षा में बैठने की मिली अनुमति, एलटी ग्रेड मुख्य परीक्
Fri, 10 Jul 2026 03:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:51 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया में पांच साल पुराने राष्ट्रीय खेल प्रमाणपत्र के आधार पर याची को परीक्षा में अनंतिम रूप से शामिल होने की अनुमति दी है। साथ ही आयोग से चार हफ्ते में जवाबी हलफनामा तलब किया है।
विज्ञापन
अदालत का आदेश
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया में पांच साल पुराने राष्ट्रीय खेल प्रमाणपत्र के आधार पर याची को परीक्षा में अनंतिम रूप से शामिल होने की अनुमति दी है। साथ ही आयोग से चार हफ्ते में जवाबी हलफनामा तलब किया है।
विज्ञापन
यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की एकल पीठ ने प्रयागराज निवासी सचिन सिंह की याचिका पर दिया है। अधिवक्ता ने दलील दी कि याची ने सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड की परीक्षा के लिए कुशल खिलाड़ी के रूप में आवेदन किया था। इसके समर्थन में 2008 में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 54वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों की हैंडबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था। इसे आयोग ने यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि प्रमाणपत्र पांच वर्ष से अधिक पुराना है।
विज्ञापन
मुख्य परीक्षा 11 जुलाई से शुरू होने जा रही है। कोर्ट ने याची को अंतरिम राहत देते हुए स्पष्ट किया कि दस्तावेज सत्यापन के समय याची आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करेगा, जिसे अयोग की स्वीकार करते हुए उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति देनी होगी। हालांकि, उसका अंतिम चयन इस रिट याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
विज्ञापन