फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Performance of physical power through taekwondo, malakhm

ताइक्वांडो, मलखम्म के जरिए किया शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन

Tue, 30 Jan 2018 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 30 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
Performance of physical power through taekwondo, malakhm
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विद्या भारती की ओर से परेड मैदान में चल रहे समुत्कर्षा बालिका शिविर में सोमवार को शारीरिक खेल विद्याओं और रंगमंचीय कार्यक्रम हुए। छात्राओं ने ताइक्वांडो की विभिन्न विधाओं और मलखम्म के जरिए शारीरिक शक्ति की प्रदर्शन कर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संदेश दिया। दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुआ कार्यक्रमों का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन


शारीरिक खेल विधाएं केंद्रीय कार्यक्रम स्थल पर हुईं। इस दौरान ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर गंगापुरी की छात्राओं शताक्क्षी, प्रज्ञा यादव, आकांक्षा गुप्ता, दिव्यानी निषाद आदि ने प्रशिक्षक विनोद कुमार यादव की देखरेख में ताइक्वांडो की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया शिविर में शामिल अन्य छात्राओं को प्रभावित किया। सरस्वती विद्या मंदिर ऊंचाहार रायबरेली की छात्राओं ने घोष प्रदर्शन तो सरस्वती विद्या मंदिर दतिया झांसी की छात्राओं ने स्वतंत्रता आंदोलन पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग की छात्राओं ने जिम्नास्टिक का प्रदर्शन कर तो सरस्वती विद्या मंदिर मायंग सुल्तानपुर एवं माधव ज्ञान केंद्र प्रयाग शास्त्री नगर की छात्राओं ने पिरामिड बनाकर ध्यान खींचा।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर दतिया झांसी की छात्राओं ने मलखम्म का अद्भुत प्रदर्शन कर शिविर में शामिल छात्राओं को आकर्षित किया, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर जगदीशपुर बलिया की छात्राओं ने समता एवं सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर क्यू लखनऊ की छात्राओं ने नियुद्ध का प्रदर्शन किया। इसके पहले मुख्य अतिथि यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि रूप विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री शिव कुमार थे। इस दौरान वक्ताओं ने छात्राओं के शारीरिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्या भारती शिक्षण दायित्व के साथ बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत कर आत्म विश्वास बढ़ाने में भी मुख्य भूमिका निभा रहा है। अध्यक्षता संयुक्त शिक्षा निदेशक माया निरंजन एवं संचालन विद्या भारती के क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समुत्कर्षा बालिका शिविर में शाम को रंगमंचीय कार्यक्रमों की धूम रही। बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके पहले मुख्य अतिथि प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाई के साथ बेटी को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कहा कि नारी से ही देश का सम्मान है। उनकी सुरक्षा के लिए सरकार हर संभव कार्य कर रही है।

विशिष्ट अतिथि भजन गायिका तृप्ति शाक्या और विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया। अध्यक्षता न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी ने की। इस दौरान छात्राओं ने देशभक्ति, भोजपुरी गीत, एकल एवं सामूहिक नृत्य, सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। गंगा नगर की छात्राओं ने सिर पर हिमालय का छत्र सामूहिक नृत्य, जानकी नगर की छात्राओं ने गंगा मैया नृत्य नाटिका, झलकारीबाई नगर की छात्राओं ने बेटी बचाओ पर कौव्वाली, लक्ष्मीबाई नगर की छात्राओं ने लघु नाटिका बेटी भाग्य विधाता, अनुसुइया नगर की छात्राओं ने लवकुश द्वारा रामायण गान, पार्वती नगर की छात्राओं ने समूह नृत्य, महादेवी नगर की छात्राओं दहेज प्रथा पर गीत नाटिका, रानी दुर्गावती नगर एवं यशोधरा नगर की छात्राओं ने अभिनय गीत, महामाया नगर की छात्राओं ने पर्यावरण प्रदूषण पर कौव्वाली, नेपाल की छात्राओं ने नेपाली सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इसी तरह माधव ज्ञान केंद्र की छात्राओं ने सोहर बधाई गीत, कौशल्या नगर की बालिकाओं ने भारु जनजाति गीत तथा वीरांगना उदादेवी नगर की छात्राओं ने होली गीत प्रस्तुत किया। इसके पहले प्रदेश निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने अतिथियों का परिचय कराया।

समुत्कर्षा बालिका शिविर के दौरान केंद्रीय कार्यक्रम स्थल पर सोमवार को सर्जिकल स्ट्राइल भी हुई। सेना की वर्दी पहने तोप, बंदूकें समेत अन्य हथियारों से लैस जोश से भरी सरस्वती विद्या मंदिर लालगंज रायबरेली की छात्राओं ने भारत की ओर से पाक के खिलाफ हुई सर्जिकल स्ट्राइक का प्रदर्शन किया। केंद्रीय कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शन के लिए भारत-पाक की सीमा बनाई गई। सैन्य वर्दी में छात्राओं ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ तोप और बंदूकों से गोले दागकर एवं गोलियां बरसाकर पाक की सैनिक चौकियों समेत आतंकियों के अड्डों को नेस्तनाबूत किया। इस दौरान रिमोर्ट से चलने वाले हेलीकॉप्टर से सर्जिकल स्ट्राइक की निगरानी का भी प्रदर्शन हुआ।

समुत्कर्षा बालिका शिविर में बसाए गए नगरों में सोमवार को सुबह से दोपहर तक विभिन्न कार्यक्रम हुए। बाल वर्ग में रानी लक्ष्मी बार नगर, कौशल्या नगर, उदादेवी नगर, महादेवी वर्मा नगर, कल्पना चावला नगर एवं यशोधरा नगर में परिवारिक व्यवस्था में बालिकाओं की सहभागिता पर परिचर्चा हुई। इस दौरान परिवार की कल्पना, परिवार में संबंध , दिनचर्या में बालिकाओं का सहयोग, बड़ों के प्रति आदर भाव, छोटों के प्रति स्नेह तथा प्रतिकर्तव्य दृष्टि, स्वानुशासन पठन-पाठन एंव संस्कार पक्ष चर्चा हुई। बालिकाओं को दीन दुखियों के प्रति संवेदनशीलता, अतिथि सत्कार में योगदान, धर्म संस्कार के कार्य में सहयोग, आभाव में भी अच्छे भाव का निर्माण करने के बारे में बताया गया। इसमें प्रदेश संतोष सिंह, योगेश, धीरेंद्र सिंह, कुसुम कौशल, डॉ.मंजू द्विवेदी समेत विद्या भारती बालिका शिक्षा की राष्ट्रीय संयोजक रेखा चूड़ास्मा ने विचार व्यक्त किए।

इसी तरह किशोर वर्ग की छात्राओं के लिए वीरांगना झलकारीबाई नगर, पार्वती नगर, जानकी नगर, अनुसुइया नगर, महामाया नगर, गंगा मैया नगर में भारतीय संस्कृति के सरंक्षण में नारी शक्ति की भूमिका पर चर्चा हुई। इसमें राजेंद्र बाबू, राज बहादुर, बांकेबिहारी पांडेय, रमाशंकर, राजकुमार, विजय उपाध्याय ने छात्राओं को नारी शक्ति की भूमिका से अवगत कराया। तरुण वर्ग में वीरांगना झलकारीबाई नगर, पार्वती नगर, जानकी नगर, अनुसुइया नगर, दुर्गावती नगर, गंगा मैया नगर में भारतीय संदर्भ में नारी सशक्तिकरण पर कंचन सिंह, राम अरावकर, अवनीश भटनागर, दिनेश, डॉ.अव्यक्त राम मिश्र एवं डॉ.रघुराज सिंह ने छात्रों को विस्तार से जानकारी दी।

इलाहाबाद। समुत्कर्षा बालिका शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सर संघचालक प्रो.राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया’ का जन्म दिन मनाया गया। केंद्रीय नगर भगिनी निवेदिता में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौकेपर हुई गोष्ठी में क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने कहा कि रज्जू भैया ने प्रयाग के कर्मठ स्वयंसेवक से लेकर सर संघचालक तक का दायित्व सादगीपूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने रज्जू भैया की कार्यशैली पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में रज्जू शिक्षा समिति के राम अरावकर, शिव कुमार, अवनीश भटनागर, रेखा चुड़ास्मा, आत्मानंद आदि मौजूद थे।


समुत्कर्षा शिविर के पहले विद्या भारती की ओर से वर्ष 2005 में इलाहाबाद में बाल कुंभ का आयोजन किया गया था। इसमें पूरे प्रदेश में संचालित विद्या भारती के शिशु मंदिर से लेकर 12वीं तक के करीब 25 हजार विद्यार्थी शामिल थे। समुत्कर्षा के मीडिया प्रभारी एवं रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामजी सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में यहां प्रभा शिविर भी आयोजित हुआ। इसमें विद्या भारती के विद्यालयों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर करीब 12 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed