फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People will make accounts from Phulpur to make mistakes

फूलपुर को भूलपुर बनाने वालों से हिसाब चुकाएगी जनता

Mon, 15 Apr 2019 01:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Apr 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
People will make accounts from Phulpur to make mistakes
प्रिया सिंह पॉल - फोटो : सोशल मीडिया
शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लो) की फूलपुर की उम्मीदवार प्रिया सिंह पॉल रविवार को प्रयागराज पहुंची लेकिन अनुमति न मिलने की वजह से उनका प्रस्तावित रोड शो नहीं निकाला जा सका। अनुमति का झाम फंसने की वजह से कार्यकर्ताओं ने गुस्से का इजहार किया। अंतत: वह बंद गाड़ी से हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर चौराहा पहुंचीं, वहां उन्होंने जयंती पर बाबा साहेब को माल्यार्पण किया। यहां उन्होंने खुद को नेहरू गांधी का खून बताया।
विज्ञापन


प्रिया सिंह शाम पांच बजे अंबेडकर चौराहा पहुंचीं। वहां पूर्व मंत्री व पार्टी के प्रदेश प्रभारी लल्लन राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह नेहरू परिवार की खून के रूप में पहली बार जनता के बीच आई हैं।
विज्ञापन


प्रिया सिंह ने फूलपुर की उपेक्षा का आरोप राजनीतिक दलों पर लगाया । अफसोस जताया कि कि नेहरू का संसदीय क्षेत्र भी कभी फूलपुर रहा है, इसे लोग भुला चुके हैं। उन्होंने कहा कि फूलपुर को भूलपुर और धूलपुर बनाने वालों से जनता इस चुनाव में हिसाब चुकता करेगी। इससे पहले प्रिया सिंह का रोड शो लाल गोपालगंज से निकलना था। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत उन्हें बालसन चौराहे पर गांधी-नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए इंदिया गांधी चौराहे तक जाना था, लेकिन अनुमति नहीं मिल सकी। पार्टी के सचिव शमशाद अहमद ने बताया कि 50 गाड़ियों के काफिले की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed