फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People trapped in homes due to intense heat, even fans and coolers fail

Prayagraj News: भीषण गर्मी में घरों में कैद हुए लोग, पंखे-कूलर भी फेल

Wed, 20 May 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 20 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
People trapped in homes due to intense heat, even fans and coolers fail
मऊआइमा में गर्मी से परेशान बच्चे तालाब में
भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना दूभर कर दिया है। सूरज की तपिश से बचने के लिए लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं। पंखे-कूलर भी गर्म हवाओं के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह नौ बजे से ही लू चलने लगी। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर पर गमछा और हाथ में पानी की बोतल लेकर ही बाहर दिखें। लोगों का कहना है कि दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक कूलर चलाने का भी फायदा नहीं हो रहा। बिजली की आंखमिचौली ने परेशानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

गर्मी से सबसे ज्यादा परेशान पशु-पक्षी हैं। वहीं, बच्चों ने भी गर्मी से बचने के लिए तालाबों का सहारा लिया। दिनभर बच्चे तालाब में कूदकर मस्ती करते नजर आए। सीएचसी प्रभारी मऊआइमा डाॅ. रामगोपाल वर्मा ने बताया कि गर्मी में ज्यादा से ज्यादा नींबू-पानी और बेल के शरबत का सेवन करें। खाली पेट बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed