फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People of Sangamnagar are liking the Ganga water of Gangotri, Haridwar and Rishikesh.

आस्था : संगमनगरी के लोगों को खूब भा रहा गंगोत्री, हरिद्वार और ऋषिकेश का गंगाजल, पांच साल में बिकीं 7000 बोतलें

Thu, 12 Oct 2023 03:37 PM IST
विनोद सिंह पुष्पा कुमारी, संवाद न्यूज एजेंसी
पुष्पा कुमारी, संवाद न्यूज एजेंसी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 03:37 PM IST
सार

संगमनगरी में तीन-तीन नदियों का संगम हो रहा है, फिर भी लोग बाहर के गंगाजल की इतनी मांग क्यों कर रहे हैं, इसका जवाब यही है कि यहां का जल उतना शुद्ध नहीं, जितना कि गंगा के उद्गम स्थल या उसके बाद का है। सबसे ज्यादा मांग भी गंगोत्री वाले गंगाजल की ही हो रही है।

विज्ञापन
People of Sangamnagar are liking the Ganga water of Gangotri, Haridwar and Rishikesh.
पोस्ट ऑफिस में बिक रहा गंगा जल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आस्था की त्रिवेणी प्रयागराज के लोगों को गंगोत्री, हरिद्वार और ऋषिकेश का गंगाजल खूब भा रहा है। पांच वर्षों में अकेले डाक विभाग ही उत्तराखंड से मंगाए गंगाजल की 250 मिलीलीटर वाली सात हजार से ज्यादा बोतलों की बिक्री कर चुका है। नवरात्र में इसकी मांग और बढ़ने की संभावना है। इस कारण प्रधान डाकघर के अधिकारियों ने बोतलों का स्टॉक भी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


संगमनगरी में तीन-तीन नदियों का संगम हो रहा है, फिर भी लोग बाहर के गंगाजल की इतनी मांग क्यों कर रहे हैं, इसका जवाब यही है कि यहां का जल उतना शुद्ध नहीं, जितना कि गंगा के उद्गम स्थल या उसके बाद का है। सबसे ज्यादा मांग भी गंगोत्री वाले गंगाजल की ही हो रही है।
विज्ञापन


डाक विभाग के आंकड़े बताते हैं कि यहां के लोग सितंबर में 96 और अगस्त में 95 बोतल गंगोत्री से आए गंगाजल को खरीद चुके हैं। इसके बाद हरिद्वार वाले गंगाजल की मांग है। सितंबर में इसकी 60 बोतलें डाक विभाग ने बेची हैं, जबकि ऋषिकेश वाले जल की 55 बोतलें इसी महीने बेची गईं। पहले गंगाजल की बोतल 30 रुपये में मिलती थी, लेकिन जनवरी-23 से इसकी कीमत 35 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2016 में हुई थी बिक्री की शुरुआत

डाक विभाग ने 2016 में गंगाजल की बिक्री की शुरुआत की थी। इसके लिए ढाई सौ मिलीलीटर की बोतलें बनवाई गई हैं। इन्हें लखनऊ में पैक करके यहां लाया जाता है। अधिकारियों के मुताबिक बीते पांच वर्षों में गंगाजल की 7000 से अधिक बोतलें बिक चुकी हैं।


शिवरात्रि के समय गंगाजल की जितनी बोतलें बिकती हैं, उतनी सालभर में भी नहीं बिकतीं। नवरात्र में भी अच्छी मांग की उम्मीद है, इसलिए स्टॉक बढ़ा लिया है। जहां तक गंगाजल के दाम बढ़ाने का सवाल है, इसे मंगाने में परिवहन खर्च काफी ज्यादा आता है। इस पर 18 प्रतिशत टैक्स (जीएसटी) भी लगता है। - राजेश श्रीवास्तव, सीनियर पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर

गाय के दूध से महंगा है गंगाजल...गजब है

गंगाजल की 250 मिलीलीटर बोतल 35 रुपये में मिलती है। यानी, एक लीटर गंगाजल 140 रुपये का। पांच रुपये प्रति बोतल तो बीती जनवरी से ही बढ़ाया गया है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी भी है। उनका कहना है कि गंगाजल का भाव तो गाय के दूध से भी महंगा है। गोविंदपुर निवासी शुभी पांडेय कहती हैं कि एक बोतल पीने का पानी 15 रुपये में आ जाता है, जबकि 250 मिलीलीटर गंगाजल 35 रुपये का है। यह ठीक नहीं। नगर निगम यदि संगम क्षेत्र में ठीक से साफ-सफाई करा दे तो पूजा पाठ के लिए गंगा या संगम का जल यहीं से मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed