फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People of England and Dubai liked Allahabadi guava, orders for 20 quintals received.

सुर्खा : इंग्लैंड और दुबई वालों को भाया इलाहाबादी अमरूद, 20 क्विंटल के आए ऑर्डर

Sat, 20 Jan 2024 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 04:51 PM IST
सार

उद्यान विभाग के उप निदेशक कृष्ण मोहन चौधरी बताते हैं कि इंग्लैंड और दुबई से 10-10 क्विंटल इलाहाबादी अमरूद की मांग आई है। यह ऑर्डर पहली बार मिला है। दुबई ने सुर्खा प्रजाति के अमरूद मंगाए गए हैं, जबकि इंग्लैंड के लोगों ने सेबिया और सफेदा का ऑर्डर दिया है।

विज्ञापन
People of England and Dubai liked Allahabadi guava, orders for 20 quintals received.
इलाहाबादी अमरूद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबादी अमरूद की धाक देश भर में तो है ही, विदेश में भी इसकी मांग बढ़ती जा रही है। पहली बार इंग्लैंड और दुबई से सेबिया, सुर्खा और सफेदा अमरूद का ऑर्डर आया है। दोनों देशों से 10-10 क्विंटल की मांग की गई है। कुछ हफ्ते पहले ही ओमान को भी अमरूद भेजा गया था।

विज्ञापन

उद्यान विभाग के उप निदेशक कृष्ण मोहन चौधरी बताते हैं कि इंग्लैंड और दुबई से 10-10 क्विंटल इलाहाबादी अमरूद की मांग आई है। यह ऑर्डर पहली बार मिला है। दुबई ने सुर्खा प्रजाति के अमरूद मंगाए गए हैं, जबकि इंग्लैंड के लोगों ने सेबिया और सफेदा का ऑर्डर दिया है। प्रयागराज की एक निजी कंपनी के माध्यम से कार्गो शिप से 20 फरवरी तक इन अमरूदों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन

अमरूद की बढ़ती मांग से उत्पादकों में काफी उत्साह है। इसका कारण यह भी है कि प्रयागराज व आसपास के बाजारों में 80 से 100 रुपये किलो के हिसाब से इसके रेट मिल रहे हैं। विदेश भेजे जाने वाले अमरूद के लिए कंपनी इन्हें बाजार के भाव से 20 रुपया प्रति किलो अधिक दे रही है। किसानों का भाड़ा बच रहा है और बाग से ही 120 रुपये प्रति किलो का दाम भी मिल जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिदेशक के मुताबिक इतनी बड़ी मांग को देखते हुए कौशाम्बी के चायल, महगांव, पूरामुफ्ती, मनौरी, लोधौर व नोहरी का पुरवा गांव और प्रयागराज के बमरौली, बाकराबाद, जनका, भगवतपुर एवं मकनपुर से अमरूद को मंगाया गया है।

उद्यान विभाग देगा किसानों को प्रशिक्षण
 

इलाहाबादी अमरूद की विदेश में बढ़ रही मांग को देखते हुए उद्यान विभाग किसानों को प्रशिक्षण भी देने जा रहा है। 24 जनवरी को फल पट्टी के नाम से मशहूर कौैशाम्बी जिले के चायल में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इलाहाबादी अमरूद की नर्सरी और प्रशिक्षण के लिए चर्चित खुसरोबाग के उद्यान विशेषज्ञ व प्रशिक्षण प्रभारी विजय किशोर सिंह ने बताया कि विदेश भेजने के लिए अमरूद की गुणवत्ता और रखरखाव का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इसे देखते हुए किसानों को कैनोपी प्रबंधन, फलों के आकार को बढ़ाना, बीमारियों से बचाव और पोषक तत्वों के प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

--



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed