{"_id":"66ceca1a02c223730002365f","slug":"people-of-christian-community-took-out-candle-march-to-get-justice-for-kolkata-s-daughter-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कोलकाता की बेटी को न्याय दिलाने के लिए मसीही समुदाय के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कोलकाता की बेटी को न्याय दिलाने के लिए मसीही समुदाय के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
Wed, 28 Aug 2024 12:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:26 PM IST
सार
डॉक्टर बेटी को न्याय दिलाने के लिए इसाई समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे हैं। मंगलवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। डायसिस ऑफ लखनऊ बिशप मोरिस एडगर दान के नेतृत्व में गर्ल्स हाई स्कूल से लेकर पत्थर गिरजा घर तक एक कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
कोलकाता की घटना को लेकर कैंडल मार्च निकालते मसीही समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कोलकाता में डॉक्टर बेटी के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है और लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में संगम नगरी प्रयागराज में भी लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। डॉक्टर बेटी को न्याय दिलाने के लिए इसाई समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। डायसिस ऑफ लखनऊ बिशप मोरिस एडगर दान के नेतृत्व में गर्ल्स हाई स्कूल से लेकर पत्थर गिरजा घर तक एक कैंडल मार्च निकाला गया और साथ ही यहां पर पहुंच कर लोगों ने बेटी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही दोषियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई।
विज्ञापन