{"_id":"634074bbc12a6957686e9b4e","slug":"people-furious-over-remarks-on-brahmin-society-ran-and-beat-the-advocate-allahabad-news-ald343338261","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी से भड़के लोगों ने अधिवक्ता को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी से भड़के लोगों ने अधिवक्ता को दौड़ाकर पीटा
सार
ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को तहसील पहुंचे अधिवक्ता राजेंद्र यादव को दौड़ाकर पीटा।यदि कोई तहरीर देता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रानीगंज तहसील में जातिगत टिप्पणी करने वाले को पीटते लोग। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को तहसील पहुंचे अधिवक्ता राजेंद्र यादव को दौड़ाकर पीटा। जिससे परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। टिप्पणी पर खेद जताने के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि किसी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायसुल्तानी में 12 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा की मौजूदगी में राजेंद्र यादव ने ब्राह्मण समाज के लोगों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। जिससे ब्राह्मण समाज के लोग नाराज हो गए। आंदोलन भी शुरू हो गया। मामले में परशुराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल की तहरीर पर रानीगंज पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।
राजेंद्र यादव की टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में गुस्सा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को राजेंद्र यादव रानीगंज तहसील पहुंचे तो टिप्पणी से आक्रोशित लोगों ने राजेंद्र यादव पर हमला बोल दिया। जिससे परिसर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
साथी राजेंद्र को पिटता देख कई अधिवक्ता बीचबचाव करने लगे। बड़ी मुश्किल से उन्हें बचाकर लोगों ने उन्हें हटाया, लेकिन लोगों ने उन्हें घेर लिया। कुछ देर बाद उन्होंने ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी पर खेद जताया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। राजेंद्र समाजवादी पार्टी से जुड़े बताए जाते हैं।
सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना पर पुलिस तहसील गई थी। मगर वहां सबकुछ सामान्य था। यदि कोई तहरीर देता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।