फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People created a ruckus over arbitrary distribution of flood relief material

Prayagraj News: बाढ़ राहत सामग्री के मनमाने वितरण का ओराप, लोगों ने काटा हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
People created a ruckus over arbitrary distribution of flood relief material
प्रदेश सरकार और प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरण के लिए भेजी गई राहत सामग्री के वितरण में मनमानी को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने नई झूंसी बाजार में जमकर हंगामा किया। नाराज लोगों ने जाम लगाने की भी कोशिश की। लोगों के हंगामे के बीच राहत सामग्री का वितरण करने आए राजस्व विभाग के कर्मचारी भी गोदाम में ताला बंद कर चले गए।
विज्ञापन

असल में बाढ़ प्रभावित कछार के कई गांव और नई व पुरानी झूंसी में गंगा तट के किनारे रहने वाले लोगों में राहत सामग्री वितरण करने को ट्रक से भेजा गया था। राहत सामग्री का गोदाम नई झूंसी में बनाया गया है। सोमवार को राहत सामग्री का वितरण भी होना था। राजस्व विभाग से कर्मचारियों की टीम भी आई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान जानकारी मिलने पर कछार के गांवों से भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष गोदाम पर पहुंच गए। लोगों ने राहत सामग्री न मिलने का आरोप लगाकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता हुआ देख राजस्वकर्मी गोदाम पर ताला लगाकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूंसी आजाद नगर के पार्षद सुमित निषाद का कहना था कि कछार के गांवों के लिए दो दिन पहले ही राहत सामग्री भेजी जा चुकी है। कोटेदार के जरिये उसका वितरण भी किया गया है। संवाद
बोले अफसर
राहत सामग्री जरूरतमंदों को दी जा रही है। लेकिन, उसके लिए कई अन्य लोग आ गए। जिन्हें राहत सामग्री दे पाना संभव नहीं था। दिग्विजय सिहं एसडीएम फूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed