फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People are getting injured by slipping on gravel spread across the road.

Prayagraj News: बीच सड़क तक फैली गिट्टी पर फिसलकर चोटिल हो रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
People are getting injured by slipping on gravel spread across the road.
दोनैया–मऊआइमा संपर्क मार्ग पर ठेकेदार ने सड़क पर गिट्टी गिरा दी है। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क पर फैली गिट्टी के कारण दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में नाली निर्माण का काम चल रहा है। इस दौरान ठेकेदार ने गिट्टी आधी सड़क पर गिरा रखी है। जिसे हटाया नहीं जा सका है। इससे राहगीर और बाइक सवार चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। जबकि इसी मार्ग से एक दर्जनों से ज्यादा गांवों के लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

जाम्हा गांव निवासी आर्यन पटेल किसी काम से कहली चौराहे से लौट रहे थे। इसी दौरान कुशहरा चौराहे के सड़क पर बिखरी गिट्टी पर उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वह गिरकर घायल हो गए। हादसे में उनके हाथ-पैर में चोट लगी। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते में कई बाइक सवार सड़क पर फैली गिट्टी के कारण फिसलकर गिर चुके हैं। लोगों ने सड़क पर पड़ी गिट्टी को जल्द हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed