फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pensioners outraged over 8th Pay Commission; nationwide protest tomorrow.

Prayagraj News: आठवें वेतन आयोग को लेकर पेंशनरों में आक्रोश, कल राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Pensioners outraged over 8th Pay Commission; nationwide protest tomorrow.
आठवें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों व पेंशनरों में गहरी चिंता है। आयोग के गठन और उसकी संदर्भ की शर्तों में कई खामियां बताई जा रही हैं। इसके विरोध में 29 सितंबर को राष्ट्र व्यापी प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने 16 जनवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आठवें वेतन आयोग की घोषणा की थी। बिहार चुनाव से पूर्व 28 अक्तूबर को आयोग के पैनल का गठन हुआ। 3 नवंबर 2025 को चुनाव से दो दिन पहले संदर्भ की शर्तें भी तय की गईं लेकिन संदर्भ की शर्तों में पेंशन संशोधन और लागू होने की तिथि का स्पष्ट उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय, एजीयूपी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अतिरिक्त महासचिव ऋषेश्वर उपाध्याय व गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस वर्मा ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार अब पेंशनरों को वित्तीय बोझ मान रही है, न कि विधिसम्मत लाभार्थी। आयोग के गठन में देरी के बावजूद अंतरिम राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी पांडेय महामंत्री संत लाल सोनकर, एजीयूपी पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री राजेश शर्मा ने कहा कि 50 फीसदी महंगाई भत्ता या राहत को वेतन/पेंशन में विलय नहीं किया गया। वहीं, पेंशन की रूपांतरित धनराशि की वसूली अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष करने की मांग की जाती रही है लेकिन इस पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन ने इसका आह्वान किया है। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन भी इस आह्वान में शामिल है। 29 सितंबर को विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। पूरे दिन धरना, प्रदर्शन और सभाएं होंगी। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed