फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pension will have to be given from date of appointment of employee

कर्मचारी की नियुक्ति की तिथि से देनी होगी पेंशन: हाईकोर्ट

Sat, 10 Aug 2019 02:21 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Pension will have to be given from date of appointment of employee
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : Social Media (File Photo)

हाईकोर्ट ने कहा है कि कर्मचारी की पेंशन का निर्धारण करने में उसकी तदर्थ या नियमित नियुक्ति मायने नहीं रखती है। कर्मचारी जिस तिथि से नियुक्त हुआ है, उसी तिथि से उसकी पेंशन का निर्धारण किया जाएगा। पहले तदर्थ नियुक्त कर्मचारी के बाद में स्थायी होने पर उसकी पेंशन का निर्धारण स्थायी होने की तिथि से करना गलत है।

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा है कि स्थायी पद पर तदर्थ नियुक्त कर्मी के नियमित होने के बाद पेंशन निर्धारण करना गलत है। तदर्थ सेवा अवधि नियम 3(8) के तहत क्वालीफाइंग सर्विस मानी जाएगी।
विज्ञापन


कोर्ट ने तदर्थ सेवा अवधि को सेवानिवृत्ति परिलाभों की गणना में न जोड़ने के आदेश को रद्द कर दिया है और तदर्थ अवधि को शामिल करते हुए पेंशन आदि का तीन माह में निर्धारण करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता और अन्य की याचिका पर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका पर अधिवक्ता राघवेंद्र प्रसाद  मिश्र ने बहस की। कहा गया कि याचीगण तदर्थ रूप में  होम्योपैथी डॉक्टर नियुक्त हुए। बाद में सेवा नियमित कर ली गई। सेवानिवृत्त के बाद पेंशन आदि के भुगतान में तदर्थ सेवा अवधि नही जोड़ी गई। जब कि नियम है कि स्थायी पद पर नियुक्त तदर्थ कर्मी नियमित हो जाए तो नियुक्ति तिथि से सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान किया जाएगा। कोर्ट ने निदेशक होम्योपैथी को याची की सेवा की तदर्थ अवधि को शामिल करते हुए पेंशन और ग्रेच्युटी आदि का भुगतान करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed