फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pellets on running Vande Bharat towards junction, Passengers got fear.

जंक्शन आ रही वंदे भारत पर पथराव, सहमे यात्री 

Sun, 17 Mar 2019 11:24 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pellets on running Vande Bharat towards junction, Passengers got fear.
वाराणसी पहुंची वेंद भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर से अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। कानपुर स्टेशन पार करने के बाद प्रेमपुर और सरसौल  रेलवे स्टेशन के नजदीक यह घटना घटी। अचानक हुए पथराव से यात्री सहम उठे। कई कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। बाद में क्षतिग्रस्त शीशों में टेप लगाया गया।
विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को कानपुर से सुबह 10.28 बजे इलाहाबाद जंक्शन के लिए चली। इस बीच सरसौल रेलवे स्टेशन पास कुछ लोगों ने ट्रेन में पथराव शुरू कर दिया। सुबह पौने ग्यारह बजे के आसपास हुई इस घटना से  ट्रेन के सी-2 के सीट नंबर 18-19, सी-3 में मेन डोर का शीशा, सी-4 सीट नंबर 50-51, सी-6 में 28-29 का शीशा, कोच ई-1 में सीट नंबर 43-44, सी-8 में सीट नंबर 28 व 29 तथा 43-44 , सी-10 कोच के सीट नंबर 18-19, सी-11 में सीट नंबर पांच व छह बर्थ के शीशे टूट गए। गार्ड सरोज कुमार ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


सी-8 कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पथराव की सूचना ट्रेन के गार्ड सरोज कुमार ने कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन 12.14 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंची। यहां आरपीएफ और कामर्शियल विभाग के लोगों ने पथराव के बारे में जानकारी ली। इसके बाद ट्रेन 12.29 बजे वाराणसी के लिए चल दी। इलाहाबाद जंक्शन से वाराणसी भी पथराव की खबर भेज दी गई। वहां जीआरपी ने मेमो के आधार पर मुकदमा लिखा और उसे कानपुर स्थानांतरित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed