फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA will set up a new township, the search for land will start in Naini, Jhunsi and Phaphamau

प्रयागराज : नई टाउनशिप बसाएगा पीडीए, नैनी, झूंसी और फाफामऊ में जमीन की तलाश शुरू

Thu, 31 Mar 2022 04:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Mar 2022 04:46 AM IST
सार

पीडीए की ओर से लंबे समय से नई आवासीय योजनाओं की शुरुआत नहीं हो सकी है। वर्ष 2014 के बाद से पीडीए की कोई भी नई आवासीय स्कीम लांच नहीं हुई है। ऐसे में पीडीए अब नई टाउनशिप बसाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
PDA will set up a new township, the search for land will start in Naini, Jhunsi and Phaphamau
prayagraj news : पीडीए - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण नैनी, झूंसी व फाफामऊ में नई टाउनशिप बसाने जा रहा है। पीडीए ने इसके लिए जमीन की खोज शुरू कर दी है। साथ ही पीडीए अपनी उन जमीनों की सूची भी तैयार करा रहा है, जिस पर लोगों का कब्जा है। पीडीए ऐसी जमीनों और प्लाट खाली कराकर लोगों को बेचेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को आवास उपलब्ध कराए जा सकें। 

विज्ञापन



पीडीए की ओर से लंबे समय से नई आवासीय योजनाओं की शुरुआत नहीं हो सकी है। वर्ष 2014 के बाद से पीडीए की कोई भी नई आवासीय स्कीम लांच नहीं हुई है। ऐसे में पीडीए अब नई टाउनशिप बसाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जमीन की खोज का काम तेजी से किया जा रहा है। पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि हाईटेक टाउनशिप के लिए लगभग 1500 एकड़ और इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए 25 एकड़ भूमि की जरूरत होगी।
विज्ञापन



इन टाउनशिप केलिए पीडीए जमीनों की तलाश में जुटा है। साथ ही कुछ छोटे प्रोजेक्ट के लिए भी जमीन की तलाश की जा रही है। इन प्रोजेक्ट के अंतर्गत पीडीए छोटे-छोटे प्लाट तैयार करके उसे लोगों को बेचेगा। पीडीए की ओर से लैंड बैंक तैयार करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है, ताकि लोगों के अपने आवास का सपना साकार हो सके। टाउनशिप के लिए जमीन मिलने के बाद पीडीए द्वारा उसका नक्शा और प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लूकरगंज में बन रहे पीएम आवास योजना के लिए आवेदन शीघ्र
प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से लूकरगंज में अतीक अहमद के कब्जे से खाली करायी गई जमीन पर तैयार हो रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे अपार्टमेंट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि अभी एमएलसी चुनाव के कारण आचार संहिता चल रही है। आचार संहिता खत्म होने के बाद आवेदन लेने के लिए प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। 


नई टाउनशिप के लिए पीडीए की ओर से योजना प्रस्तावित है, जिसके लिए जमीन की तलाश जारी है। इसके लिए पीडीए ने आंतरिक कमेटी भी तैयार की है। शीघ्र ही जमीन की तलाश पूरी कर ली जाएगी। - अरविंद कुमार चौहान, पीडीए वीसी

सैनिक कालोनी में पीडीए ने अवैध निर्माण किया सील 
शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ पीडीए की ओर कार्रवाई जारी है। एक अप्रैल के बाद पीडीए बड़े स्तर पर अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग के खिलाफ तैयारी करने जा रहा है। इसके लिए पीडीए की ओर से  सूची तैयार कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को पीडीए की ओर से धूमनगंज क्षेत्र के सैनिक कालोनी में स्थित धीरेंद्र प्रताप सिंह के अवैध निर्माण के विरुद्ध सीलबंदी की कार्रवाई की गई।  जोनल अधिकारी बीपी सिंह के मुताबिक जोन संख्या 1 में हुई सीलबंद कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त अवसर अभियंता महेश चौधरी,पीडीए प्रर्वतन टीम एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed