फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA took action: Bulldozer went behind CDA pension office, vacated land worth crores

पीडीए ने की कार्रवाई : सीडीए पेंशन कार्यालय के पीछे चला बुलडोजर, खाली कराई करोड़ों की जमीन 

Wed, 13 Apr 2022 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Apr 2022 07:33 PM IST
सार

शहर के विभिन्न इलाकों और कछारी क्षेत्रों पर कृषि भूमि पर लोगों द्वारा पीडीए से लेआउट पास कराए बिना ही अवैध रूप से तेजी से प्लाटिंग की जा रही है। इस प्रकार के अवैध प्लाटिंग के खिलाफ पीडीए की तरफ से विधान सभा चुनाव के बाद तेजी से कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
PDA took action: Bulldozer went behind CDA pension office, vacated land worth crores
Prayagraj News : सीडीए पेंशन के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

शहर में चल रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ पीडीए का अभियान बुधवार को भी जारी रहा। पीडीए की ओर से द्रोपदी घाट और सीडीए पेंशन के पीछे की कछारी इलाके में हुए अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पीडीए ने करोड़ों रुपये की जमीन खाली करायी। पीडीए के अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल पीडीए के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन




शहर के विभिन्न इलाकों और कछारी क्षेत्रों पर कृषि भूमि पर लोगों द्वारा पीडीए से लेआउट पास कराए बिना ही अवैध रूप से तेजी से प्लाटिंग की जा रही है। इस प्रकार के अवैध प्लाटिंग के खिलाफ पीडीए की तरफ से विधान सभा चुनाव के बाद तेजी से कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन




बुधवार को पीडीए के जोनल अधिकारी बीपी सिंह  के नेतृत्व में पीडीए प्रर्वतन दल के साथ अतिक्रमण विरोधी टीम सीडीए पेंशन के पीछे कछारी इलाके में पहुंची। जहां इशरार अहमद, परवेज अहमद, असद, सीता राम निषाद, रमेश निषाद, लल्ला निषाद, राकेश पांडेय, हरिश्चंद्र पाल व अन्य द्वारा 300 बीघे जमीन जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग व निर्माण को ढहाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद अतिक्रमण विरोधी दल द्रोपदीघाट पहुंचा जहां दल ने 25 बीघा की जमीन पर हुई अवैध प्लाटिंग को खाली कराया। साथ ही कई प्लाट पर हुई बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया। इसके साथ ही द्रोपदीघाट सीडीए पेंशन आफिस के पीछे 3 अवैध निर्माण को भी पीडीए की टीम ने सीलबंद किया। इस दौरान जोनल अधिकारी और प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन के साथ ही क्षेत्रीय अपर अभियंता डीके पांडेय, स्थानीय पुलिस और पीडीए प्रवर्तन दल एवं सुपरवाइजर मौजूद रहे।

PDA took action: Bulldozer went behind CDA pension office, vacated land worth crores
Prayagraj News : सीडीए पेंशन के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : प्रयागराज

एक तरफ पीडीए की हो रही कार्रवाई, तो दूसरी तरफ प्लाट की कर रहे डील
अवैध प्लाटिंगके खिलाफ पीडीए की तरफ से सीडीए पेंशन के पीछे कार्रवाई चल रही थी। वहीं उसी जमीन का सौदा करने वाले ब्रोकर लोगों से सौदा करके उन्हे अपने जाल में फंसाने में जुटे रहे। सीडीए पेंशन के पीछे अवैध प्लाटिंग को बेचने के लिए फेसबुक पर कई पोस्ट वायरल किये जा रहे है। इसी में शिवम नाम के एक युवक का भी पोस्ट है। पीडीए की कार्रवाई के बीच जब उस पोस्ट पर प्लाट लेने के लिए संपर्क करने वाले नम्बर पर कॉल  किया गया तो, दूसरी तरफ से फोन उठाने वाले युवक ने अपना नाम शिवम सिंह बताया।


साथ ही सीडीए पेंशन के पीछे प्लाट दिलाने की डीलिंग शुरू कर दी। युवक ने बताया कि उस क्षेत्र में प्लाट का मूल्य 8500 वर्ग गज है। जो मासिक किस्त पर उपलब्ध है। प्लाट दिखाने के बारे में पूछने पर युवक ने तुरंत ही चलने की बात पर राजी भी हो गया। इस बारे में पीडीए के अधिकारियों से पूछने पर उन्होंने बताया कि लोगों को ऐसे लोगों से सर्तक रहने की जरूरत है। प्लाट लेने के पूर्व लोगों को उसके बारे में पूरी जानकारी एकत्र कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed