फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA team demolished the shop with a bulldozer, accused of demolishing the shop without notice

Prayagraj : पीडीए की टीम ने बुलडोजर से ढहाया दुकान, बिना नोटिस के दुकान गिराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 28 Feb 2026 12:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Feb 2026 12:31 PM IST
सार

जार्जटाउन में पीडीए की टीम ने शुक्रवार को थाने के बगल स्थित एक दुकान को बुलडोजर से ढहा दिया। इससे वहां हंगामा हो गया। गुस्साए लोग जार्जटाउन थाने पहुंच गए।

विज्ञापन
PDA team demolished the shop with a bulldozer, accused of demolishing the shop without notice
जार्जटाउन में बुलडोजर से दुकान गिराने के बाद थाने में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जार्जटाउन में पीडीए की टीम ने शुक्रवार को थाने के बगल स्थित एक दुकान को बुलडोजर से ढहा दिया। इससे वहां हंगामा हो गया। गुस्साए लोग जार्जटाउन थाने पहुंच गए। पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया कि बिना किसी सूचना या नोटिस के भवन को गिरा दिया गया। मामला बढ़ता देख मौके पर एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव टीम के साथ थाने पहुंचे। पीड़ित दुकानदार छोटे लाल मिश्र ने पीडीए के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। जार्जटाउन थाने के बगल स्थित एक मकान है। उक्त मकान में चार भाईयों चाय, समोसे, फोटो कॉपी की दुकान है।

विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार दोपहर पीडीए की टीम मौके पर पहुंची और मकान को ढहाना शुरू कर दिया। जब उनसे नोटिस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब देने से इन्कार किया और ना ही नोटिस दिखा पाए। उन पर रुपये मांगने को लेकर भी आरोप लगाया गया है। यह देख पार्षद आजाद स्क्वायर रितेष मिश्रा उर्फ आशु पंडित समेत अन्य लोग पीडीए अधिकारी संग थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके मकान पर हाईकोर्ट से स्टे चल रहा था। बावजूद इसके पीडीए की ओर से कार्रवाई की गई है। वहीं, जार्ज टाउन कार्यकारी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि दुकानदार की ओर से पीडीए के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed