{"_id":"5f80b70b8ebc3e9b8f2e61d6","slug":"pda-s-buldozer-is-ready-to-demolish-illegal-construction-at-cooper-road-city-desk-news-ald2885252121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूपर रोड पर अब गरजेगा बुलडोजर, बीजेएस में सुरक्षा को लगाई बाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूपर रोड पर अब गरजेगा बुलडोजर, बीजेएस में सुरक्षा को लगाई बाड़
Sat, 10 Oct 2020 02:18 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
अवैध अतिक्रमण तोड़ने के लिए पीडीए तैयार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। सड़कों को स्मार्ट करने के लिए अब पीडीए का बुलडोजर कूपर रोड पर गरजेगा। शुक्रवार को इस संबंध में टीम में क्षेत्र का मुआयना किया। भोर में एक बार फिर नापजोख की गई। यहां नाली से नाली तक छोड़ लगभग सभी भूमि फ्री होल्ड है। वहीं बृहस्पतिवार को चहादीवारी ध्वस्त किए जाने के बाद शुक्रवार को बिशप जानसन स्कूल (गर्ल्स विंग) और मेरी वाना मेकर बालिका इंटर कॉलेज में सु्रक्षा प्रबंध के तहत टिन की बाड़ लगाई गई। दिन भर मलबा उठाने और ईंट हटाने का काम भी चला।
पीडीए ने शहर की जिन 17 सड़कों को स्मार्ट करने की योजना तैयार की है, वहां के लिए संस्थाओं को वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। लोगों को विरोध को देखते हुए पीडीए अफसरों ने प्रभावित मोहल्लों में लोगों से बातचीत कर चौड़ीकरण का काम कराने को कहा है। शुक्रवार सुबह सिविल लाइंस स्थित कूपर रोड पर अल सुबह अफसरों की टीम ने तकनीकी कर्मचारियों के साथ मुआयना किया। नापजोख भी की गई। माना जा रहा है है कि अब कूपर रोड पर चिह्नित भवनों के आंशिक भाग ध्वस्त किए जाएंगे।
वहीं राजकीय कन्या दीक्षा विद्यालय परिसर में रहने वाले सहमे रहे। वहां बच्चों के बैठने के लिए सिर्फ टिन शेड बचा है। चहारदीवारी तोड़े जाने से परेशानी बढ़ गई है। तोड़फोड़ वाले इलाके को लोग अफसरों के रहने के कारण अफसर लेने भी कहते हैं। यहां दिन भर तमाशबीनों की भीड़ लगी रही।