फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA notice to Prayagraj violence mastermind Javed Pump, vacate house in 24 hours, bulldozer to run

prayagraj violence : प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप को पीडीए का नोटिस, 24 घंटे में खाली करें मकान

Sun, 12 Jun 2022 11:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 11:44 AM IST
सार

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद माहौल बिगाड़ने के आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप के करेली स्थित मकान को ध्वस्त करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। 

विज्ञापन
PDA notice to Prayagraj violence mastermind Javed Pump, vacate house in 24 hours, bulldozer to run
Prayagraj News : प्रयागराज हिंसा के मास्टर माइंड जावेद पंप का मकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटाला बवाल के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप को घर खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से जारी किए गए नोटिस में उसे घर खाली करने के लिए 12 जून को सुबह 11 बजे तक का वक्त दिया गया है। इसके बाद मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन



पीडीए की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि उसे 10 मई 2022 को नोटिस जारी किया गया था, जिसकी सुनवाई 24 मई को होनी थी, लेकिन निर्धारित तिथि पर वह या उनके अधिवक्ता साक्ष्य और स्वीकृत मानचित्र लेकर नहीं पहुंचे। जिसके कारण 25 मई को ही मकान ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया था। जिसका तामिला उसे करा दिया गया था और अपेक्षा की गई थी कि वह नौ जून तक स्वत मकान ध्वस्त करके पीडीए को सूचित करेंगे लेकिन उनके द्वारा ऐसा नहीं किया गया। इसके चलते उन्हें अब 12 जून तक पूर्वाह्न 11 बजे तक मकान खाली कराने का अल्टीमेटम दिया गया है।

विज्ञापन

PDA notice to Prayagraj violence mastermind Javed Pump, vacate house in 24 hours, bulldozer to run
Prayagraj News : शहर में हिंसा के बाद प्रभावित इलाके में पहुंचा बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

आरोपियों के घरों की कराई गई नापजोख
शुक्रवार को हुए बवाल के आरोपियों के घराें की ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार को इनके घरों तथा अन्य निर्माण की नापजोख की गई। प्रारंभिक रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई है। डीएम के आदेश के बाद रविवार से ध्वस्तीकरण की तैयारी है। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान वहां भय एवं नाराजगी का माहौल रहा।




पुलिस ने पांच दर्जन से अधिक आरोपियों की सूची तैयार की है। इनकी गिरफ्तारी समेत अन्य कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन, प्रयागराज विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम की टीम शनिवार को दिन भर अटाला तथा अन्य क्षेत्रों में मौजूद रही तथा आरोपियों के घरों को चिह्ति किया। टीम के पास 37 आरोपियों की सूची भी रही जिनके खिलाफ पहले दिन मुकदमा लिखाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed