Prayagraj : रिश्वत लेने में गिरफ्तार पीडीए के कनिष्ठ सहायक को भेजा जेल, कई हमलावरों की हुई पहचान
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के कनिष्ठ सहायक अजय कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को वाराणसी के कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी अजय पर फाफामऊ के शांतिपुरम स्थित एक प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था।
विस्तार
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के कनिष्ठ सहायक अजय कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को वाराणसी के कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी अजय पर फाफामऊ के शांतिपुरम स्थित एक प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। वहीं, मारपीट कर रहे कई हमलावरों की पहचान कर ली गई है।
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पीडीए के 40 से 50 अज्ञात पर मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज है। आरोप है कि अजय कुमार को छुड़ाने के प्रयास में सभी एक राय होकर टीम पर हमला कर दिया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए गाली गलौज की। टीम की ओर से परिचय देने के बावजूद भी हमलावर पीछे नहीं हटे और मारपीट करते रहे। घटना में एंटी करप्शन के ट्रैप प्रभारी राकेश बहादुर सिंह के हाथ की कलाई में रगड़ खाने से खरोंच आई सिर, पीठ व हाथ की हड्डी में चोट आई। कांस्टेबल विकास पांडेय के कान, सिर, सीने, पेट व हाथ की कलाई में पेट में चोट लगी।
कांस्टेबल मिथिलेश के सिर व हाथों में चोट लगी है। मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से पुलिस ने कई हमलावरों की पहचान की है। जिसमें दिख रहा है कि अजय की गिरफ्तारी के बाद पीडीए कार्यालय के लिफ्ट के पास अज्ञात हमलावर एंटी करप्शन टीम पर हमला कर दिया। काफी देर हंगामा होने के बाद टीम आरोपी को गाड़ी में बिठाकर चली गई। जांच में हमलावरों की पहचान होने के बाद पुलिस ने इन सभी को पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाने बुलाएगी। बता दें कि घटना का वीडियो एंटी करप्शन टीम की ओर से भी बनाया गया है।
एंटी करप्शन कर रही अन्य की भूमिका की भी जांच
कनिष्ठ सहायक अजय कुमार की गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन की टीम उसके मोबाइल फोन का रिकॉर्ड खंगाल रही है। टीम को शक है कि आठ हजार रुपये रिश्ववत लेने के मामले में और भी लोगों की संलिप्ता हो सकती है। एंटी करप्शन के अधिकारियों के मुताबिक, अजय के करीबी और अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।