फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA demolition drive near High Court large number of forces deployed

प्रयागराज : हाईकोर्ट के पास चला पीडीए का ध्वस्तीकरण अभियान, बड़ी संख्या में फोर्स रही तैनात

Mon, 14 Nov 2022 12:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 12:12 AM IST
सार

 हाईकोर्ट फ्लाईओवर के पास की सड़क का चौड़ीकरण होना है। ऐसे में रविवार को पीडीए की तरफ से हाईकोर्ट के पास स्थित पेट्रोल पंप से लेकर एकलव्य चौराहा तक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। रविवार को दोपहर करीब एक बजे जिला प्रशासन के अधिकारियों और भारी पुलिस फोर्स के साथ पीडीए की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
PDA demolition drive near High Court large number of forces deployed
Prayagraj News : हाईकोर्ट के पास पीडीए की ओर से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतिक्रमण और अवैध कब्जे के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान हाईकोर्ट के पास स्थित पेट्रोल पंप से लेकर एकलव्य चौराहा तक अभियान चला। हाईकोर्ट फ्लाईओवर के पास की सड़क का चौड़ीकरण होना है। ऐसे में रविवार को पीडीए की तरफ से हाईकोर्ट के पास स्थित पेट्रोल पंप से लेकर एकलव्य चौराहा तक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। रविवार को दोपहर करीब एक बजे जिला प्रशासन के अधिकारियों और भारी पुलिस फोर्स के साथ पीडीए की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पीडीए की टीम ने फ्लाईओवर के दोनों तरफ हुए निर्माण को तोड़ा। 

विज्ञापन

PDA demolition drive near High Court large number of forces deployed
Prayagraj News : हाईकोर्ट के पास पीडीए की ओर से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

जोनल अधिकारी बीपी सिंह के मुताबिक फ्लाईओवर के निर्माण के बाद उसके नीचे की सड़क काफी सकरी हो गई थी। इसके कारण अक्सर रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसी को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण की तैयारी की गई है। इससे हाईकोर्ट की तरफ आने वालों को जाम से निजात मिल सके। ऐसे में 50 भवनों को चिह्नित किया गया है। जिनको तोड़ा जाएगा। इन भवन स्वामियों को करीब पांच माह पहले ही नोटिस दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

PDA demolition drive near High Court large number of forces deployed
Prayagraj News : हाईकोर्ट के पास पीडीए की ओर से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

रविवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की शुरुआत हुई है। पहले चरण में सड़क की उत्तर की तरफ ध्वस्तीकरण होगा और उसके बाद दक्षिण दिशा की तरफ कार्रवाई होगी। इस दौरान दो होटलों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। रविवार को हुई कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल होने के कारण किसी प्रकार का बवाल नहीं हो सका। जोनल अधिकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में एकलव्य चौराहा से करियप्पा द्वार तक की सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। इस दौरान कुछ अन्य निर्माण के खिलाफ भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed