फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA demolishes shopping complex built on Waqf property

वक्फ की संपत्ति पर बने शॉपिंग कॉम्लेक्स को पीडीए ने किया ध्वस्त

Sun, 14 Mar 2021 12:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
PDA demolishes shopping complex built on Waqf property
prayagraj news : शनिवार को बताशामंडी में अवैध निर्माण को गिरवाते पीडीए के अधिकारी। - फोटो : prayagraj

कोतवाली के चौक स्थित गुलाम हैदर अली इमामबाड़े की जमीन पर अवैध रूप से निर्मित शॉपिंग कॉम्पलेक्स शनिवार को जमींदोज करवा दिया गया। पीडीए ने तीन घंटे तक चली कार्रवाई में तीन मंजिल के इस कॉम्पलेक्स को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराया। अफसरों का कहना है कि अतीक अहमद की शह पर इमामबाड़े की जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कराया गया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

PDA demolishes shopping complex built on Waqf property
prayagraj news : शनिवार को बताशामंडी में अवैध निर्माण को गिरवाते पीडीए के अधिकारी। - फोटो : prayagraj

पीडीए की टीम दोपहर एक बजे के करीब भारी फोर्स संग चौक के त्रिपोलिया स्थित इमामबाड़े के आगे के हिस्से में बने शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर पहुंची। दोनों तरह से आवागमन बंद करने के बाद दो बुलडोजरों से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। तीन मंजिल वाले इस शॉपिंग कॉम्पलेक्स में 60 से ज्यादा दुकानें बनीं थीं जिसे एक-एक करके ध्वस्त कर दिया गया। करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई में शॉपिंग कॉम्पलेक्स ध्वस्त करा दिया गया। जोनल अफसर आलोक पांडेय ने बताया कि शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण बिना नक्शा पास कराए अवैध ढंग से किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

PDA demolishes shopping complex built on Waqf property
prayagraj news : बताशा मंडी में अवैध निर्माण ढहाता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

10 करोड़ कीमत, 2015 में हुआ था निर्माण

जिस बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्पलेक्स को ढहाया गया, उसकी कीमत 10 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। पीडीए अफसरों का कहना है कि इमामबाड़ा वक्फ बोर्ड की संपत्ति है ऐसे में ध्वस्त किए गए कॉम्पलेक्स की जमीन इमामबाड़े को सौंपी जाएगी। 2015 में जैन बिल्डर ने इस शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण किया था। अफसरों का कहना है कि यह निर्माण अतीक की शह पर मुतवल्ली व अन्य ने करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed