फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA demolishes illegal plating in five bighas in Jhansi

पीडीए ने झूंसी में पांच बीघा अवैध प्लाटिंग उजाड़ी

Tue, 07 Jan 2020 02:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
PDA demolishes illegal plating in five bighas in Jhansi
प्रयागराज। पीडीए ने झूंसी में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की तो हड़कंप मच गया। मलावा बुर्जुग में जहां पांच बीघा में अवैध प्लाटिंग उजाड़ी गई वह पूर्व विधायक सईद अहमद की संपत्ति बताई जा रही है। वहीं दुर्जनपुर में भी दस बिस्वा में की जा रही प्लाटिंग उजाड़ी गई। लीलापुर मार्ग पर एक निर्माणाधीन भवन सील किया गया।
विज्ञापन

पीडीए की जोनल अधिकारी शिवानी सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने सबसे पहले झूंसी के मलावा बुर्जुग स्थित करीब पांच बीघा क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लाटिंग उजाड़ी। यहां वर्ष 2012 से लेआउट पास कराने का नोटिस लंबित है। भू स्वामी ने नियमितिकरण नहीं कराया तो सोमवार को पीडीए अफसरों ने जेसीबी लगाकर अवैध प्लाटिंग उजाड़ दी। जोनल अधिकारी के मुताबिक यह भूमि सईद अहमद की है।
विज्ञापन

पीडीए के दस्ते ने दुर्जनपुर में अनिल कुमार यादव की दस बिस्वा में की जा रही अवैध प्लाटिंग ने उजाड़ दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरातफरी मची रही। वहीं लीलापुर रोड पर किसान तिवारी का भवन सीज किया गया। जोनल अधिकारी शिवानी सिंह ने बताया कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed