फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA cheked four coaching institution, there was not fire safety equipment in two.

चार कोचिंग संस्थानों की जांच, दो में नहीं मिला अग्निशमन यंत्र

Wed, 29 May 2019 12:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
PDA cheked four coaching institution, there was not fire safety equipment in two.
फायर अलार्म - फोटो : अमर उजाला

कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण एवं अग्निशमन यंत्रों की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से गठित टीम केप्रभारी सह जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू राम ने चार कोचिंग संस्थानों की जांच की। जांच में कमला नेहरू रोड स्थित दो दो कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन यंत्र मौजूद था तथा वह क्रियाशील स्थिति में थे जबकि पन्ना लाल रोड स्थित दो अन्य कोचिंग संस्थानों में न तो अग्निशमन यंत्र पाया गया न ही कोचिंग से जुड़े प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन


सह जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू राम के अनुसार कंपनी बाग के सामने स्थित कैरियर कोचिंग की जांच में संस्थान में 15 अग्निशमन यंत्र लगा पाया गया, यह सभी क्रियाशील स्थिति में पाए गए, संस्थान की ओर से पंजीकरण प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया गया। कमला नेहरू रोड स्थित एसबीजे कोचिंग में दो अग्निशमन यंत्र पाया गया परंतु कोचिंग के प्रबंधक के मौजूद नहीं होने से कर्मचारी पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। जबकि सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास स्थित एक कोचिंग में अग्निशमन यंत्र नहीं मिला और संस्थान केपंजीकरण का प्रमाण पत्र भी कर्मचारी प्रस्तुत नहीं कर सके। पन्ना लाल रोड स्थित एक कोचिंग में भी न तो अग्निशमन यंत्र पाया गया और न ही कोचिंग का पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जा सका। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने वाले तीनों कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी करके बुधवार तक उनके कार्यालय में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने अपनी नोटिस में कहा है कि पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed