फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA bulldozer razes structures on government land in Jhunsi; five named in the case.

प्रयागराज : झूंसी में सरकारी जमीन पर चला पीडीए का बुलडोजर, पांच नामजद

Wed, 30 Sep 2026 05:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Sep 2026 05:37 PM IST
सार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को कई क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण ने राज्य सरकार की 2690 वर्ग मीटर भूमि पर हुए अवैध कब्जे को ध्वस्त किया। इसके साथ ही कई अवैध निर्माणों और प्लॉटिंग पर भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
PDA bulldozer razes structures on government land in Jhunsi; five named in the case.
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को कई क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण ने राज्य सरकार की 2690 वर्ग मीटर भूमि पर हुए अवैध कब्जे को ध्वस्त किया। इसके साथ ही कई अवैध निर्माणों और प्लॉटिंग पर भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


जोनल अधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में जोन-5 के बंधवाताहिरपुर में कार्रवाई हुई। आराजी संख्या 108 पर सुनील कुमार यादव, इसरत अली, धीरेंद्र यादव, महेंद्र बिंद और मुन्नी देवी व अन्य ने अवैध कब्जा किया था। इन सभी के अवैध निर्माणों को गिरा दिया गया। भवन मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जोन-एक क्षेत्र में दो स्थानों पर ध्वस्तीकरण अभियान चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध निर्माणों का ध्वस्तीकरण

विष्णापुरी कॉलोनी, गयासुद्दीनपुर में जैद खालिद का लगभग 3000 वर्गमीटर क्षेत्र में बना ढांचा गिराया गया। यह ढांचा बिना अनुमति के पूरी तरह से अवैध था। दूसरी कार्रवाई गौशाला के पूरब मरियाडीह रसूलपुर, थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र में हुई। यहां विजय कुमार, आतिफ, मुल्ला, आकिब, अब्बू हाफीज व अन्य ने करीब एक बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लॉटिंग की थी। प्राधिकरण की टीम ने इस अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त कर दिया।

छह अवैध निर्माण सील

पीडीए के जोनल अधिकारी सूरज कुमार पटेल के नेतृत्व में जोन-2 और जोन-4 क्षेत्रों में छह अवैध निर्माण सील किए गए। पांडेय चौराहा दरियाबाद में एम. सदमन का निर्माण सील हुआ। मवैया नैनी में दिवस यादव और अरैल रोड पर कृष्ण मूर्ति तिवारी के निर्माण सील किए गए। न्यू शांतिपुरम सड़वा में प्रवीर कुमार मिश्रा, अशोक कुमार और राहुल शुक्ला के निर्माण भी सील हुए। थाना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संजू प्रजापति का निर्माण भी सील किया गया।


‘सुनील यादव ने झूंसी में आराजी संख्या 108 स्थित 2690 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे बेच दिया था। सुनील यादव प्रदेश सरकार की ओर से घोषित माफिया है राजेश यादव का गुर्गा है।’ - ऋषि राज, उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed