फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA: After years, the wait is over, the happiness of the house is lucky

पीडीए : वर्षों के बाद खत्म हुआ इंतजार, नसीब हुई आशियाने की खुशी

Sun, 01 May 2022 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
PDA: After years, the wait is over, the happiness of the house is lucky
इंतजार खत्म, वर्षों बाद नसीब हुई आशियाने की खुशी
विज्ञापन

प्रयागराज। आवंटन के बाद भी भूखंड से वंचित रहे आवंटियों को लॉटरी के जरिए नया भूखंड आवंटित करने के लिए पीडीए ने मिशन संगम की शुरुआत कर दी है। पीडीए की ओर से पहले दिन शांतिपुरम आवास योजना में आवंटन के बाद भी भूखंड से वंचित 17 लोगों को लॉटरी कराकर भूखंड दिये गए। शनिवार को 10 और आवंटियों को भूखंड परिवर्तित करके कसारी मसारी आवास योजना में लॉटरी निकाल कर भूखंड आवंटित किया गया।
पीडीए सभागार में पिछले दो दिनों से उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान की मौजूदगी में दोबारा भूखंडों के आवंटन के लिए आवेदन करने वालों के बीच लॉटरी करके उनकी सहमति से भूखंड परिवर्तन की कार्रवाई पूरी की गई। जिसके बाद वर्षों से आवास के लिए भूखंड का इंतजार कर रहे लोगों का सपना साकार हो गया। ये आवंटी वर्षों से रजिस्ट्री और कब्जा के लिए भटक रहे थे। विभिन्न स्तरों पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी राहत नहीं मिल सकी थी। अफसरों के मुताबिक इस योजना को मूर्तरूप देने के लिए विभिन्न योजनाओं के नियोजन से रिक्त पड़ी तथा भूमाफिया और अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराई गई भूमि पर प्लाटों का सृजन किया गया। इसी क्रम में अगली लॉटरी बुधवार को निकाली जाएगी। जिसमें देवप्रयागम आवास योजना में शामिल भूखंड नहीं मिल पाने वाले आवंटियों के मामलों का निस्तारण करने के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी की प्रक्रिया 13 मई तक चलेगी।
विज्ञापन

निरंतर आवंटित भूखंडों की रजिस्ट्री कराने व कब्जा प्राप्त कराए जाने की शिकायत मिल रही थी। देखा गया कि न्यायालयों द्वारा स्थगन आदेशों व अन्य विवादों से आवंटियों को कब्जा नहीं किया जा पा रहा था। जन समस्याओं के निस्तारण के क्रम में इस समस्या को मिशन के रूप में लेकर उसका समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कुमार चौहान, उपाध्यक्ष, पीडीए
वर्षों से प्राधिकरण के आवंटी अपने आवंटित भूखंडों पर कब्जा नहीं पाए थे। पीडीए वीसी के नेतृत्व में प्राधिकरण के पूर्व आवंटियों के परिवर्तन स्वरूप अन्य भूखंड मिशन संगम अभियान के अंतर्गत दे रहे हैं। इससे निश्चित रूप से प्राधिकरण के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा।

अजीत कुमार सिंह, सचिव, पीडीए
अवैध प्लाटिंग पर चला पीडीए का बुल्डोजर, छह भवनों को भी किया सील
प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को संयुक्त सचिव व जोनल अधिकारी अजय कुमार जोन-2 के नेतृत्व में गठित टीम ने मौजा पीपल गांव में स्थित ग्रीनबैली एवं मौजा बजहों स्थित संगमवैली में लगभग 65 बीघे में हुई अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि अतीक अहमद के करीबी मो मुस्लिम पुत्र मो मिया ने पीपल गांव स्थित ग्रीनवैली में 25 बीघे में अवैध प्लाटिंग करा रखी थी। इसके साथ ही गुड्डू उर्फ कुलदीप शुक्ला एवं मधुकर मिश्रा ने मौजा बजहों में संगमवैली पर 40 बीघा में अवैध निर्माण करा रखा था। अवैध प्लाटिंग व अवैध निर्माण की सूचना पाकर टीम ने मौके पर पहुंच कर अवैध प्लाटिंग व अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और साथ ही अवैध रूप से निर्माणाधीन छह भवनों को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed