फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pcs topper amit gets first deployment in mirzapur

पीसीएस टॉपर अमित को मीरजापुर में मिली पहली तैनाती

Sun, 03 May 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
pcs topper amit gets first deployment in mirzapur
पीसीएस-2017 के टॉपर रहे प्रयागराज के अमित शुक्ला को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के पद के साथ पहली तैनाती मिर्जापुर में मिली है। उन्हें मिर्जापुर दो साल के प्रोबेशन पीरियड (परिवीक्षा अवधि) पर भेजा गया है। वहीं, इस परीक्षा में चयनित हुईं अमेठी की कंचन को प्रयागराज में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पीसीएस-2017 के तहत डिप्टी कलेक्टर के 22 पदों पर चयन हुआ था, जिनमें से 19 चयनित अभ्यर्थियों को दो साल की परिवीक्षा अवधि पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात कर दिया गया है। टॉपर रहे अमित शुक्ला मूलत: कुंडा, प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी प्रयागराज में रहकर की। गंगागुरुकुलम से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई के बाद एनआईटी भोपाल से वर्ष 2014 में मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद कुछ दिनों के लिए एक निजी कंपनी में नौकरी की और बाद में नौकरी छोड़कर पीसीएस की तैयारी में जुट गए। पीसीएस-2015 में उन्हें मेंस में सफलता नहीं मिली, लेकिन पीसीएस-2016 में उनका चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद हुआ। नौकरी पर रहते हुए वह पीसीएस-2017 में शामिल हुए और प्रदेश में टॉप करते हुए डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed