फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS Pre: First in March, then after June, examination was proposed in October and now in December

PCS Pre : पहले मार्च, फिर जून के बाद अक्तूबर और अब दिसंबर में परीक्षा प्रस्तावित, यूपीपीएससी ने बनाया घनचक्कर

Sun, 20 Oct 2024 02:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 02:20 PM IST
सार

कैलेंडर में संशोधन से अन्य परीक्षाएं भी प्रभावित हुई हैं। परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियाें में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अगर आयोग ने समय से पीसीएस-2024 की परीक्षा कराई होती तो अब तक इसका अंतिम चयन परिणाम भी घोषित हो जाता।

विज्ञापन
PCS Pre: First in March, then after June, examination was proposed in October and now in December
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के वर्ष-2024 के परीक्षा कैलेंडर में बार-बार संशोधन होने के कारण अभ्यर्थी घनचक्कर बन गए हैं। खासतौर पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 अभ्यर्थियों के लिए पहेली सी बन गई है।

विज्ञापन


कैलेंडर में संशोधन से अन्य परीक्षाएं भी प्रभावित हुई हैं। परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियाें में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अगर आयोग ने समय से पीसीएस-2024 की परीक्षा कराई होती तो अब तक इसका अंतिम चयन परिणाम भी घोषित हो जाता। आयोग ने पीसीएस-2023 का चयन परिणाम प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन से नौ माह के भीतर घोषित कर दिया था और पीसीएस-2024 के लिए आयोग की योजना आठ माह में परिणाम घोषित करने की थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन


शुरुआत में पीसीएस प्रारंभिक-2024 परीक्षा आयोग के कैलेंडर में 17 मार्च को होनी थी, लेकिन इससे पहले 11 फरवरी को हुई आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक होने से आयोग को कैलेंडर में शामिल पीसीएस सहित पांच परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ गई थीं। पहली बार पीसीएस परीक्षा स्थगित होने पर इसे जून में प्रस्तावित किया गया, लेकिन समय पर परीक्षा नहीं कराई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 27 अक्तूबर को प्रस्तावित की गई लेकिन पर्याप्त संख्या में केंद्र उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण आयोग ने दो दिन 26 एवं 27 अक्तूबर को परीक्षा कराने के लिए प्रदेश के 51 जिलाधिकारियों से केंद्रों की सूची मांगी। हालांकि, पिछले दिनों आयोग ने अक्तूबर में प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को भी स्थगित कर दिया। अब यह परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित की गई है।

बार-बार परीक्षा टलने और आयोग के कैलेंडर में संशोधन होने से लाखों अभ्यर्थी घनचक्कर बन गए हैं और परीक्षा से संबंधित उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है। दिसंबर में आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा भी होनी है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि दोनों परीक्षाओं में 14 दिन का अंतर है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर को कराने की तैयारी है तो आरओ/एआरओ परीक्षा 22 दिसंबर को प्रस्तावित है। ऐसे में आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा टाली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed